वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर BCCI देगी 7.5 करोड़ का इनाम

स्पोर्ट्स न्यूज़

On

फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत ने छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता; प्लेयर ऑफ द मैच वैभव सूर्यवंशी ने जीत का जश्न भोजपुरी गाने पर मनाया

मुंबई। भारत ने को फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में छठा खिताब अपने नाम किया। इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 175 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

जश्न के दौरान वैभव ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गाने ‘सॉरी-सॉरी’ पर जमकर डांस किया। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वैभव कहते हैं, “पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा, अब भोजपुरी लगेगा।” इसके बाद पूरी टीम ने गाने पर नृत्य किया। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वैभव ने अपने अवॉर्ड्स को पूरे सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया। साथ ही BCCI ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा की। BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, “टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है।”

वैभव सूर्यवंशी पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिसमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे। फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

वैभव के परिवार ने भी इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खुशी जताई। उनके पिता संजिव सूर्यवंशी ने कहा, “वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही। पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।” वहीं, उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वैभव का खेल काबिले-तारीफ है और जल्द ही वह भारतीय टीम में जगह बनाएंगे। दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वैभव दोहरा शतक बनाने से चूक गए, लेकिन यह प्रदर्शन अपने आप में रिकॉर्ड है।

टीम का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में खिलाड़ी जमकर नाचते और खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो पर कमेंट किया, “एक बिहारी सब पर भारी।”

वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन उन्हें युवा क्रिकेटरों में खास पहचान दिला चुका है। फैंस और विशेषज्ञ इसे अंडर-19 क्रिकेट इतिहास की यादगार पारी मान रहे हैं।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/vaibhav-suryavanshi-danced-fiercely-on-bhojpuri-song-bcci-will-give/article-45601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.