VIDEO: बहन की शादी में ऋषभ पंत ने गाया ये गाना, धोनी ने पत्नी के साथ गाकर लूटी महफिल, रैना के तो क्या कहने

Sports Desk

बहन की शादी में भाई गाना ना गाए, ऐसा कैसे हो सकता है. ऋषभ पंत ने इस खुशी के मौके पर खूब गाया. लड़की के भाई के साथ धोनी ने भी पत्नी के साथ ताल से ताल मिलाए. और, जब थाला गाएं तो चिना थाला कैसे पीछे रहें. रैना तो गाने का शौक भी रखते हैं. तो उन्होंने भी गजब गाया.

धोनी, कैप्टन कूल हैं, ये बस सिक्के का एक पहलू है. उनका दूसरा साइड ये है कि वो मस्ती के मालिक भी है. वो नाचते हैं, गाते हैं. क्रिकेट से परे भी हर पल को पूरा जीना जानते हैं. ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी का यही वाला रूप देखने को मिला. पहले उनके डांस के वीडियो वायरल हुए और अब धोनी सिंगर बनकर छाए हैं. धोनी ने शादी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ गाना गाया. उन्होंने लड़की के भाई यानी ऋषभ पंत के साथ ताल से ताल मिलाया. अब जब ‘थाला’ गा रहे हों तो ‘चिना थाला’ यानी सुरेश रैना कैसे पीछे रह सकते थे. लिहाजा, उन्होंने भी सुरों के बाण चलाकर जबरदस्त समां बांधा.

लड़की के भाई ऋषभ पंत ने गाया ये गाना

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी में हुई. इस शादी में क्रिकेट जगत की हस्तियों में धोनी, रैना, पृथ्वी शॉ जैसे नामचीन चेहरे पहुंचे. शादी में धोनी, रैना से गाना गवाने की जिम्मेदारी सिंगर हार्डी संधू ने निभाई. हालांकि, उन्होंने इस सिलसिले की शुरुआत पहले लड़की के भाई से ही की. लड़की के भाई यानी ऋषभ पंत ने ‘तू जाने ना’ गाना गाया.

धोनी ने पत्नी के साथ मिलाए ताल से ताल

इसी मौके से एक और वीडियो वायरल हुआ, जो कि धोनी और उनकी पत्नी का क्लोज अप था. इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि दोनों पति-पत्नी किस मस्ती के साथ ना सिर्फ ‘तू जाने ना’ गाने को गा रहे हैं बल्कि लड़की के भाई के साथ ताल से ताल भी मिला रहे हैं.

‘चंदा मेरे या मेरे या’… गाकर रैना ने जमाया रंग

लड़की के भाई और थाला के बाद चिना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना के गाने की भी बारी आई. और, उन्होंने हार्डी संधू के साथ ‘चंदा मेरे या मेरे या’ गाने को गाकर शादी में समां बांधने का काम किया.

ऋषभ पंत की बहन की शादी से गाने के इन वीडियो के सामने आने से पहले धोनी-रैना के डांस के वीडियो भी जबरदस्त वायरल हुए थे. बहरहाल, इस शादी के बाद धोनी का सारा फोकस अब IPL पर होगा, जिसका 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है. धोनी इस बार भी बतौर खिलाड़ी CSK की जर्सी में नजर आएंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: बहन की शादी में ऋषभ पंत ने गाया ये गाना, धोनी ने पत्नी के साथ गाकर लूटी महफिल, रैना के तो क्या कहने

Sports Desk

धोनी, कैप्टन कूल हैं, ये बस सिक्के का एक पहलू है. उनका दूसरा साइड ये है कि वो मस्ती के मालिक भी है. वो नाचते हैं, गाते हैं. क्रिकेट से परे भी हर पल को पूरा जीना जानते हैं. ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी का यही वाला रूप देखने को मिला. पहले उनके डांस के वीडियो वायरल हुए और अब धोनी सिंगर बनकर छाए हैं. धोनी ने शादी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ गाना गाया. उन्होंने लड़की के भाई यानी ऋषभ पंत के साथ ताल से ताल मिलाया. अब जब ‘थाला’ गा रहे हों तो ‘चिना थाला’ यानी सुरेश रैना कैसे पीछे रह सकते थे. लिहाजा, उन्होंने भी सुरों के बाण चलाकर जबरदस्त समां बांधा.

लड़की के भाई ऋषभ पंत ने गाया ये गाना

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी में हुई. इस शादी में क्रिकेट जगत की हस्तियों में धोनी, रैना, पृथ्वी शॉ जैसे नामचीन चेहरे पहुंचे. शादी में धोनी, रैना से गाना गवाने की जिम्मेदारी सिंगर हार्डी संधू ने निभाई. हालांकि, उन्होंने इस सिलसिले की शुरुआत पहले लड़की के भाई से ही की. लड़की के भाई यानी ऋषभ पंत ने ‘तू जाने ना’ गाना गाया.

धोनी ने पत्नी के साथ मिलाए ताल से ताल

इसी मौके से एक और वीडियो वायरल हुआ, जो कि धोनी और उनकी पत्नी का क्लोज अप था. इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि दोनों पति-पत्नी किस मस्ती के साथ ना सिर्फ ‘तू जाने ना’ गाने को गा रहे हैं बल्कि लड़की के भाई के साथ ताल से ताल भी मिला रहे हैं.

‘चंदा मेरे या मेरे या’… गाकर रैना ने जमाया रंग

लड़की के भाई और थाला के बाद चिना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना के गाने की भी बारी आई. और, उन्होंने हार्डी संधू के साथ ‘चंदा मेरे या मेरे या’ गाने को गाकर शादी में समां बांधने का काम किया.

ऋषभ पंत की बहन की शादी से गाने के इन वीडियो के सामने आने से पहले धोनी-रैना के डांस के वीडियो भी जबरदस्त वायरल हुए थे. बहरहाल, इस शादी के बाद धोनी का सारा फोकस अब IPL पर होगा, जिसका 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है. धोनी इस बार भी बतौर खिलाड़ी CSK की जर्सी में नजर आएंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/video-dhoni-sang-this-song-by-rishabh-pant-at-sisters/article-13776

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.