Video: बच्चे की तरह झूमे गावस्कर, सिद्धू ने गंभीर-पंड्या के साथ किया भांगड़ा, जश्न में डूबा भारतीय क्रिकेट

Sports Desk

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद जमकर जश्न मनाया. इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे नहीं रहे. इन दिग्गजों ने भी इस पल को अपने डांस से और खास बना दिया.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की. इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. भारतीय टीम के खिलाड़ी बीच मैदान जश्न मनाते हुए नजर आए. वहीं, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी इस बड़े मौके पर अपने आप को नाचने से नहीं रोक सके. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इस बड़े मौके पर काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने डांस के मामले में युवा खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. दूसरी ओर पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ-साथ गौतम गंभीर से भी भांगड़ा करवा दिया.

75 की उम्र में बच्चे की तरह झूमे गावस्कर

टीम इंडिया इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया. टीम इंडिया के हाथों में चैंपियंस ट्रॉफी देखकर सुनील गावस्कर फूले नहीं समाए और ग्राउंड में आकर खूब थिरके. वह अपनी धुन में डांस कर रहे थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस खास मौके पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा भी गावस्कर के साथ दिखाई दिए, जो कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे. सुनील गावस्कर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

सिद्धू ने गंभीर-पंड्या के साथ किया भांगड़ा

भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने डांस इस बड़े मौके को और खास बना दिया. नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ बीच मैदान जमकर भांगड़ा किया, जिसका वीडियो नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी डांस किया. दिग्गजों के इन सेलिब्रेशन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं.

खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा भी पीछे नहीं रहे. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने विकेट हाथ में लेकर डांडिया डांस किया. वहीं, टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी गंगनम स्टाइल डांस भी करते हुए दिखाई दिए, जो विराट कोहली ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद किया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Video: बच्चे की तरह झूमे गावस्कर, सिद्धू ने गंभीर-पंड्या के साथ किया भांगड़ा, जश्न में डूबा भारतीय क्रिकेट

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की. इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. भारतीय टीम के खिलाड़ी बीच मैदान जश्न मनाते हुए नजर आए. वहीं, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी इस बड़े मौके पर अपने आप को नाचने से नहीं रोक सके. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इस बड़े मौके पर काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने डांस के मामले में युवा खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. दूसरी ओर पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ-साथ गौतम गंभीर से भी भांगड़ा करवा दिया.

75 की उम्र में बच्चे की तरह झूमे गावस्कर

टीम इंडिया इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया. टीम इंडिया के हाथों में चैंपियंस ट्रॉफी देखकर सुनील गावस्कर फूले नहीं समाए और ग्राउंड में आकर खूब थिरके. वह अपनी धुन में डांस कर रहे थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस खास मौके पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा भी गावस्कर के साथ दिखाई दिए, जो कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे. सुनील गावस्कर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

सिद्धू ने गंभीर-पंड्या के साथ किया भांगड़ा

भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने डांस इस बड़े मौके को और खास बना दिया. नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ बीच मैदान जमकर भांगड़ा किया, जिसका वीडियो नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी डांस किया. दिग्गजों के इन सेलिब्रेशन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं.

खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा भी पीछे नहीं रहे. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने विकेट हाथ में लेकर डांडिया डांस किया. वहीं, टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी गंगनम स्टाइल डांस भी करते हुए दिखाई दिए, जो विराट कोहली ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद किया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/video-gavaskar-sidhu-swung-like-a-child-indian-cricket-with/article-13349

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.