महिला वर्ल्ड कप फाइनल की व्यूअरशिप पुरुष टी-20 के बराबर, डिजिटल और स्टेडियम में भी बने रिकॉर्ड

Sports

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 47 साल बाद जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप; 50 करोड़ लोगों ने देखा टूर्नामेंट

 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल ने भारत में व्यूअरशिप के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

इस फाइनल मैच को जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ लोगों ने देखा, जो कि 2024 के पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बराबर है। इसके अलावा, 9.2 करोड़ दर्शक ने टीवी पर सैटेलाइट टेलिकास्ट के जरिए मैच का आनंद लिया। यह आंकड़ा भी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल व्यूअरशिप के समान है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल के दौरान करीब 39,555 दर्शक मौजूद थे, जबकि पूरे टूर्नामेंट में लगभग 3 लाख लोगों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखे। डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी व्यूअरशिप को मिलाकर भारत में इस टूर्नामेंट को लगभग 50 करोड़ लोगों ने देखा, जो किसी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नया रिकॉर्ड है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले, 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज मैच को 2.84 करोड़ लोगों ने देखा था, जो उस समय किसी महिला अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए सबसे ज्यादा व्यूअरशिप थी। हालांकि, फाइनल ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

इस टूर्नामेंट की कुल डिजिटल पहुंच 44.6 करोड़ लोगों तक पहुंची, जो महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा है और पिछले तीन संस्करणों की कुल डिजिटल पहुंच से भी अधिक है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार के बाद खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर जीत का जश्न मनाते हुए भारतीय महिला क्रिकेट की गौरवशाली वापसी का संदेश दिया।

ICC ने महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अगला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2029 में 10 टीमों के साथ खेला जाएगा। 2000 से अब तक टूर्नामेंट में केवल 8 टीमें हिस्सा लेती थीं। 2029 में कुल 48 मैच होंगे, जबकि हाल के वर्ल्ड कप में 31 मैच खेले गए थे।

इस ऐतिहासिक फाइनल और रिकॉर्ड व्यूअरशिप ने महिला क्रिकेट को न केवल लोकप्रियता बल्कि समानता और पहचान की दिशा में भी एक बड़ा कदम दिया है। दर्शकों की उत्सुकता और टीमें की प्रतिस्पर्धा ने भारतीय महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/viewership-of-womens-world-cup-final-equal-to-that-of/article-37326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.