परिवार को दूर रखने पर भड़के विराट कोहली, BCCI के नए नियम पर निकाली अपनी भड़ास

Sports Desk

टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI कई सख्त नियम लेकर आई थी. इसमें एक नियम के तहत किसी सीरीज के दौरान परिवार की मौजूदगी को सीमित कर दिगा गया था. अब इसे लेकर विराट कोहली ने नाराजगी जताई है और जमकर अपनी भड़ास निकाली है.

विराट कोहली 15 मार्च को अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े थे. इस दिन फ्रेंचाइजी ने पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में ‘इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट’ नाम से एक इवेंट का आयोजन किया. इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सीरीज के दौरान परिवार को खिलाड़ियों से दूर रखने को लेकर नाराजगी जताई. आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले उन्होंने BCCI के इस नियम पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. उनका मानना है कि खराब प्रदर्शन से परिवार के सदस्यों का कोई लेना-देना नहीं होता है, बल्कि उनके रहने से प्रदर्शन में सुधार लाने में जरूर मदद मिलती है.

नियम को लेकर क्या बोले कोहली?

विराट कोहली ने टूर के दौरान परिवार की मौजूदगी को सीमित करने और खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें दोषी ठहराए जाने पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘लोगों को समझाना बहुत मुश्किल है कि जब भी मैदान पर कुछ गंभीर घटना होती है, तो परिवार के पास लौटना कितना जरूरी होता है. मुझे नहीं लगता कि लोग इस बात को समझते हैं कि यह कितना जरूरी है. इसलिए मैं काफी निराश हूं, क्योंकि जिनका खेल पर नियंत्रण नहीं होता, उन्हें निशाना बनाया जाता है. उन्हें दोष दिया जाता है और बातचीत शुरू हो जाती है कि शायद उन्हें दूर रखने की जरूरत है.’

‘प्रदर्शन सुधारने में मिलती है मदद’

विराट कोहली ने आगे समझाया कि कैसे परिवार की वजह से खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिलती है. कोहली ने कहा, ‘अगर आप किसी भी खिलाड़ी से पूछें कि क्या आप चाहते हैं कि आपका परिवार हमेशा आपके आसपास रहे? तो वो हां कहेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने कमरे में अकेले बैठकर उदास नहीं रहना चाहता. मैं सामान्य रहना चाहता हूं और तब आप अपने खेल को एक जिम्मेदारी के रूप में देख सकते हैं. आप उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं और फिर सामान्य जीवन में लौट आते हैं.’

क्या है BCCI का नियम?

टीम इंडिया को पिछले साल घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी काफी खराब रहा. विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. इसके बाद BCCI ने एक सख्त ट्रेवल पॉलिसी की घोषणा की थी और विदेशी दौरे के दौरान खिलाड़ियों के परिवार की मौजूदगी को सीमित कर दिया था. नियम के तहत अब खिलाड़ियों के पार्टनर और बच्चे हर सीरीज में सिर्फ एक बार दो सप्ताह तक के लिए आ सकते हैं. इससे कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा. पहले इस तरह की कोई रोक नहीं थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

परिवार को दूर रखने पर भड़के विराट कोहली, BCCI के नए नियम पर निकाली अपनी भड़ास

Sports Desk

विराट कोहली 15 मार्च को अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े थे. इस दिन फ्रेंचाइजी ने पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में ‘इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट’ नाम से एक इवेंट का आयोजन किया. इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सीरीज के दौरान परिवार को खिलाड़ियों से दूर रखने को लेकर नाराजगी जताई. आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले उन्होंने BCCI के इस नियम पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. उनका मानना है कि खराब प्रदर्शन से परिवार के सदस्यों का कोई लेना-देना नहीं होता है, बल्कि उनके रहने से प्रदर्शन में सुधार लाने में जरूर मदद मिलती है.

नियम को लेकर क्या बोले कोहली?

विराट कोहली ने टूर के दौरान परिवार की मौजूदगी को सीमित करने और खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें दोषी ठहराए जाने पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘लोगों को समझाना बहुत मुश्किल है कि जब भी मैदान पर कुछ गंभीर घटना होती है, तो परिवार के पास लौटना कितना जरूरी होता है. मुझे नहीं लगता कि लोग इस बात को समझते हैं कि यह कितना जरूरी है. इसलिए मैं काफी निराश हूं, क्योंकि जिनका खेल पर नियंत्रण नहीं होता, उन्हें निशाना बनाया जाता है. उन्हें दोष दिया जाता है और बातचीत शुरू हो जाती है कि शायद उन्हें दूर रखने की जरूरत है.’

‘प्रदर्शन सुधारने में मिलती है मदद’

विराट कोहली ने आगे समझाया कि कैसे परिवार की वजह से खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिलती है. कोहली ने कहा, ‘अगर आप किसी भी खिलाड़ी से पूछें कि क्या आप चाहते हैं कि आपका परिवार हमेशा आपके आसपास रहे? तो वो हां कहेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने कमरे में अकेले बैठकर उदास नहीं रहना चाहता. मैं सामान्य रहना चाहता हूं और तब आप अपने खेल को एक जिम्मेदारी के रूप में देख सकते हैं. आप उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं और फिर सामान्य जीवन में लौट आते हैं.’

क्या है BCCI का नियम?

टीम इंडिया को पिछले साल घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी काफी खराब रहा. विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. इसके बाद BCCI ने एक सख्त ट्रेवल पॉलिसी की घोषणा की थी और विदेशी दौरे के दौरान खिलाड़ियों के परिवार की मौजूदगी को सीमित कर दिया था. नियम के तहत अब खिलाड़ियों के पार्टनर और बच्चे हर सीरीज में सिर्फ एक बार दो सप्ताह तक के लिए आ सकते हैं. इससे कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा. पहले इस तरह की कोई रोक नहीं थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/virat-kohli-furious-on-the-new-rule-of-bcci-raging/article-14209

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.