विराट कोहली को लगी चोट, फाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली टेंशन

Sports Desk

रविवार 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है. दोनों ही टीमें इस फाइनल की तैयारी में पूरे जोर-शोर से लगी हुई हैं. मगर भारतीय टीम को इससे ठीक पहले एक परेशान करने वाली खबर मिली है और वो खबर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली को चोट लग गई. कोहली को ये चोट बैटिंग के दौरान लगी, जिसके बाद उन्होंने अभ्यास रोक दिया और मेडिकल टीम उनकी जांच में जुट गई.

घुटने पर गेंद लगने से लगी चोट

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी एकेडमी में प्रैक्टिस के दौरान विराट जब तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे, तभी एक गेंद उनके घुटने में लग गई. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी रोक दी और भारतीय टीम के फिजियो उनकी देखभाल में लग गए. कोहली ने इसके बाद प्रैक्टिस नहीं की लेकिन इस दौरान वो बाकी खिलाड़ियों का अभ्यास देखते रहे और टीम के साथ ही मैदान पर बने रहे.

फाइनल के लिए फिट हैं कोहली

जाहिर तौर पर पिछले कुछ वक्त में विराट की फिटनेस भी टीम इंडिया के लिए थोड़ी चिंता का कारण बनी है और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भी वो घुटने की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. ऐसे में ताजा चोट टीम इंडिया और इसके फैंस को परेशान कर सकती है. हालांकि, राहत की बात ये है कि कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. रिपोर्ट में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के हवाले से बताया गया है कि कोहली फाइनल के लिए फिट हैं और मैदान में उतरेंगे.

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली का फिट होकर मैदान पर उतरना टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है, अगर उसे खिताब जीतना है. इस टूर्नामेंट में अभी तक विराट का बल्ला लगातार बोला है और उनके नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी. फिर सेमीफाइनल में भी कोहली ने बेहतरीन 84 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर भी टीम इंडिया को जीत दिलाई थी और फाइनल में पहुंचाया था. कोहली ने अभी तक टूर्नामेंट की 4 पारियों में 217 रन बनाए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विराट कोहली को लगी चोट, फाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली टेंशन

Sports Desk

रविवार 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है. दोनों ही टीमें इस फाइनल की तैयारी में पूरे जोर-शोर से लगी हुई हैं. मगर भारतीय टीम को इससे ठीक पहले एक परेशान करने वाली खबर मिली है और वो खबर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली को चोट लग गई. कोहली को ये चोट बैटिंग के दौरान लगी, जिसके बाद उन्होंने अभ्यास रोक दिया और मेडिकल टीम उनकी जांच में जुट गई.

घुटने पर गेंद लगने से लगी चोट

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी एकेडमी में प्रैक्टिस के दौरान विराट जब तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे, तभी एक गेंद उनके घुटने में लग गई. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी रोक दी और भारतीय टीम के फिजियो उनकी देखभाल में लग गए. कोहली ने इसके बाद प्रैक्टिस नहीं की लेकिन इस दौरान वो बाकी खिलाड़ियों का अभ्यास देखते रहे और टीम के साथ ही मैदान पर बने रहे.

फाइनल के लिए फिट हैं कोहली

जाहिर तौर पर पिछले कुछ वक्त में विराट की फिटनेस भी टीम इंडिया के लिए थोड़ी चिंता का कारण बनी है और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भी वो घुटने की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. ऐसे में ताजा चोट टीम इंडिया और इसके फैंस को परेशान कर सकती है. हालांकि, राहत की बात ये है कि कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. रिपोर्ट में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के हवाले से बताया गया है कि कोहली फाइनल के लिए फिट हैं और मैदान में उतरेंगे.

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली का फिट होकर मैदान पर उतरना टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है, अगर उसे खिताब जीतना है. इस टूर्नामेंट में अभी तक विराट का बल्ला लगातार बोला है और उनके नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी. फिर सेमीफाइनल में भी कोहली ने बेहतरीन 84 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर भी टीम इंडिया को जीत दिलाई थी और फाइनल में पहुंचाया था. कोहली ने अभी तक टूर्नामेंट की 4 पारियों में 217 रन बनाए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/virat-kohli-hurt-team-india-before-the-final/article-13133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.