विराट कोहली ने खिलाड़ी होने के साथ निभाया पति होने का फर्ज, पाकिस्तान को पीटने के बाद अनुष्का को किया वीडियो कॉल

Sports Desk

पाकिस्तान को हराने वाले विराट कोहली. दुबई में शतकीय पारी खेलने के बाद जिन्होंने टीम की जीत का जश्न तो मनाया ही, मगर खिलाड़ी विराट पत्नी अनुष्का को वीडियो कॉल करना भी नहीं भूले.

जो विराट कोहली फॉर्म में नहीं थे वो चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान को सामने देखने के बाद अपने पूरे लय में आ गए. और, फिर ऐसे खेले कि टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे. लेकिन, उसके आगे क्या हुआ? हुआ ये कि मैदान पर जो विराट कोहली ने किया वो एक खिलाड़ी की हैसियत से किया उनका काम था. लेकिन, टीम को जीत दिलाने के बाद जो वो करते नजर आए, उसके जरिए उन्होंने अपने पति होने के फर्ज को निभाया. मतलब खिलाड़ी विराट पाकिस्तान को पीटने के कुछ वक्त बाद ही पति के रोल में आ गए, और फिर वो करते दिखे, जो वो अक्सर मैच के बाद किया करते हैं. विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया.

पाक को पीटा फिर विराट ने अनुष्का को किया वीडियो कॉल

अब वीडियो कॉल पर विराट-अनुष्का की क्या बात हुई, उसका तो पता नहीं. लेकिन, इतना तय है कि विराट ने पत्नी अनुष्का से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी इनिंग की खुशी साझा की होगी. उन्होंने उन खुशियों को अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय से बांटी होगी. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चौके से अपना शतक पूरा करते हुए भारत को जीत दिलाई थी.

हर रोल में खरे उतरे विराट कोहली

विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद बताया कि मैदान पर उनका रोल क्या था? उन्होंने कहा कि रोहित के आउट होने के बाद उनका रोल था मिडिल ओवर को संभालना. विराट ने ना सिर्फ उस रोल को खूबसूरती के साथ निभाया बल्कि 466 दिन के बाद शतक के सूखे को खत्म करते हुए भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने का इंतजाम भी कर दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई वाला ‘विराट’ शतक मामूली नहीं है!

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले मुकाबले में विराट कोहली एक छोर संभाले खड़े रहे. इस दौरान श्रेयस अय्यर के साथ हुई उनकी साझेदारी जबरदस्त रही. विराट कोहली आखिर तक नाबाद रहे और 111 गेंदों का सामना करते हुए पूरे 100 रन बनाए. ये उनके वनडे करियर का 51वां शतक रहा. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में उनके बल्ले से निकला पहला शतक था. इस शतक की बदौलत विराट कोहली भारत की जीत के हीरो भी बने. मतलब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया, जो चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें मिला दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब है. इससे पहले वो 2009 के चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

विराट कोहली ने खिलाड़ी होने के साथ निभाया पति होने का फर्ज, पाकिस्तान को पीटने के बाद अनुष्का को किया वीडियो कॉल

Sports Desk

जो विराट कोहली फॉर्म में नहीं थे वो चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान को सामने देखने के बाद अपने पूरे लय में आ गए. और, फिर ऐसे खेले कि टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे. लेकिन, उसके आगे क्या हुआ? हुआ ये कि मैदान पर जो विराट कोहली ने किया वो एक खिलाड़ी की हैसियत से किया उनका काम था. लेकिन, टीम को जीत दिलाने के बाद जो वो करते नजर आए, उसके जरिए उन्होंने अपने पति होने के फर्ज को निभाया. मतलब खिलाड़ी विराट पाकिस्तान को पीटने के कुछ वक्त बाद ही पति के रोल में आ गए, और फिर वो करते दिखे, जो वो अक्सर मैच के बाद किया करते हैं. विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया.

पाक को पीटा फिर विराट ने अनुष्का को किया वीडियो कॉल

अब वीडियो कॉल पर विराट-अनुष्का की क्या बात हुई, उसका तो पता नहीं. लेकिन, इतना तय है कि विराट ने पत्नी अनुष्का से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी इनिंग की खुशी साझा की होगी. उन्होंने उन खुशियों को अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय से बांटी होगी. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चौके से अपना शतक पूरा करते हुए भारत को जीत दिलाई थी.

हर रोल में खरे उतरे विराट कोहली

विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद बताया कि मैदान पर उनका रोल क्या था? उन्होंने कहा कि रोहित के आउट होने के बाद उनका रोल था मिडिल ओवर को संभालना. विराट ने ना सिर्फ उस रोल को खूबसूरती के साथ निभाया बल्कि 466 दिन के बाद शतक के सूखे को खत्म करते हुए भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने का इंतजाम भी कर दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई वाला ‘विराट’ शतक मामूली नहीं है!

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले मुकाबले में विराट कोहली एक छोर संभाले खड़े रहे. इस दौरान श्रेयस अय्यर के साथ हुई उनकी साझेदारी जबरदस्त रही. विराट कोहली आखिर तक नाबाद रहे और 111 गेंदों का सामना करते हुए पूरे 100 रन बनाए. ये उनके वनडे करियर का 51वां शतक रहा. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में उनके बल्ले से निकला पहला शतक था. इस शतक की बदौलत विराट कोहली भारत की जीत के हीरो भी बने. मतलब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया, जो चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें मिला दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब है. इससे पहले वो 2009 के चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/virat-kohli-played-a-video-call-to-anushka-after-beating/article-11402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.