- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- विराट कोहली ने टीम इंडिया को बचाया बड़ा नुकसान! गिल की गलती पर लगाया ‘सुपर कैच’ से पर्दा
विराट कोहली ने टीम इंडिया को बचाया बड़ा नुकसान! गिल की गलती पर लगाया ‘सुपर कैच’ से पर्दा
Sports
सिडनी वनडे में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें ‘किंग कोहली’ कहा जाता है। उन्होंने फील्डिंग में ऐसा कमाल दिखाया जिसने टीम इंडिया को न सिर्फ नुकसान से बचाया, बल्कि कप्तान शुभमन गिल की चूक पर भी पर्दा डाल दिया।
कोहली ने मैथ्यू शॉर्ट का जो कैच पकड़ा, वह जितना आसान दिखा, उतना ही मुश्किल था।
विराट का हैरतअंगेज कैच बना मैच का टर्निंग पॉइंट
23वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने करारा शॉट लगाया। गेंद हवा में तेजी से उछली और विराट कोहली की दिशा में गई। कोहली ने अपने शरीर को पीछे झुकाते हुए बिजली जैसी फुर्ती से गेंद को लपक लिया। यह कैच देखने में साधारण लगा, लेकिन उसकी टाइमिंग और हैंड-आई कोऑर्डिनेशन बेहतरीन था।
इस कैच ने भारतीय टीम को उस खतरे से बचा लिया, जो मैथ्यू शॉर्ट से उत्पन्न हो सकता था। क्योंकि इससे पहले कप्तान शुभमन गिल उनसे रनआउट का मौका गंवा चुके थे।
कैसे हुई शुभमन गिल से चूक?
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले रन लेने के लिए दौड़ पड़े। उनके साथी मिचेल मार्श ने मना किया, लेकिन वे बीच पिच तक पहुंच गए। उस वक्त कप्तान शुभमन गिल के पास रनआउट करने का पक्का मौका था। गिल ने थ्रो किया, मगर गेंद सीधी स्टंप पर नहीं लगी। शॉर्ट को जीवनदान मिल गया और उन्होंने बाद में 30 अहम रन बनाए।
कोहली ने किया नुकसान की भरपाई
अगर गिल का थ्रो सही होता तो ऑस्ट्रेलिया को 30 रन कम मिलते, लेकिन विराट ने अपने शानदार कैच से उस गलती की भरपाई कर दी। शॉर्ट ने 41 गेंदों में 30 रन बनाए, और कोहली ने उनका कैच पकड़कर टीम इंडिया को बड़ा नुकसान होने से बचाया।
वॉशिंगटन सुंदर की सटीक गेंदबाजी और कोहली की जबरदस्त फील्डिंग ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए