- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- विराट कोहली ने 13 साल बाद रणजी के लिए बहाया पसीना, 45 साल के शख्स से ली टिप्स, देखें प्रैक्टिस की तस...
विराट कोहली ने 13 साल बाद रणजी के लिए बहाया पसीना, 45 साल के शख्स से ली टिप्स, देखें प्रैक्टिस की तस्वीरें
Sports Desk
विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है. 28 जनवरी मंगलवार के दिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.
विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी हो चुकी है. वह 28 जनवरी मंगलवार के दिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए. विराट ने यहां जमकर अभ्यास किया और नेट्स में पसीना बहाया. कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 2012 में हिस्सा लिया था. उन्होंने गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की तरफ से मैच खेला था और शतक जड़ा था.

वह रणजी ट्रॉफी की शुरुआत से ही दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं. लेकिन सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में वह नहीं खेले थे. जबकि पंत ने खुद को टीम में शामिल किया था. PTI

दिल्ली क्रिकेट टीम के एक अधिकारी ने बताया है कि विराट कोहली रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी को मैच खेलने के लिए तैयार हैं. विराट आ रहे हैं इसलिए स्टेडियम में सुरक्षा का खास इंतजाम होगा. विराट कोहली 45 साल के सरनजदीप की कोचिंग में खेलेंगे. वह मैदान पर उनसे टिप्स भी लेते नजर आए.

आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली की कोशिश होगी कि वह घरेलू क्रिकेट में खेलकर फॉर्म में वापसी करें और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को खिताब जिताए. PTI

विराट कोहली को प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में खराब रहा है. हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ एक शतक आया था. इसके अलावा वह किसी भी मैच में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे. वह लगातार फ्लॉप रहे थे. PTI

: आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कंडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए