भारत जल्दी ही छोड़ देंगे विराट कोहली, परिवार के साथ लंदन में बसेंगे, कोच राजकुमार शर्मा ने किया कन्फर्म

Sports Desk

विराट कोहली को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा दावा किया है. ये दावा विराट कोहली के लंदन शिफ्ट होने से जुड़ा है. राजकुमार शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर भी राय रखी.

अब तक विराट कोहली हर बड़े टूर्नामेंट और सीरीज के बाद लंदन समय बिताने जाते थे. लेकिन, अब वो अपने परिवार के साथ भारत छोड़कर वहीं बस जाएंगे. ऐसा बहुत जल्दी ही होने वाला है, जिसके बारे में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कन्फर्मेशन दी है. फिलहाल, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेल रहे हैं, जहां पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं. कोच राजकुमार शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट, पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ लंदन में जाकर ही बस जाएंगे.

भारत छोड़ेंगे, लंदन में बसेंगे विराट- राजकुमार शर्मा

कोच राजकुमार शर्मा से इंटरव्यू में सवाल हुआ कि क्या विराट कोहली हमेशा के लिए भारत छोड़ने और लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं? इसका जवाब देते हुए कोहली के बचपन के कोच ने कहा कि हां, विराट ऐसी योजना बना रहे हैं औरबहुत जल्दी ऐसा होता भी दिखेगा.

कोहली के संन्यास लेने पर राजकुमार शर्मा ने क्या कहा?

राजकुमार शर्मा से विराट कोहली के संन्यास को लेकर भी सवाल किया गया? उनसे पूछा गया कि क्या विराट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रिटायरमेंट का फैसला करेंगे? इस पर राजकुमार शर्मा ने कहा कि नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. विराट अभी काफी फिट हैं. उनकी उम्र भी अभी इतनी नहीं हुई है. वो अभी 5 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि विराट जब 10 साल का भी नहीं था मैं तब से उसे जानता हूं. उसमें अभी काफी क्रिकेट बची है.

राजकुमार शर्मा ने कहा कि हाल के दिनों में विराट कोहली की भक्ति में काफी दिलचस्पी बढ़ी है. उसकी अपनी आस्था, अपनी मान्यता है. विराट जैसे खिलाड़ियों दशकों में पैदा होते हैं, आप उन्हें कम करके नहीं आंक सकते.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं. सीरीज के पहले 3 टेस्ट में उनके बल्ले से बड़ी पारी के तौर पर बस 1 शतक निकला है. उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन जड़े थे. इस एक शतक के साथ 3 टेस्ट की 5 पारियों में उन्होंने 126 रन बनाए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भारत जल्दी ही छोड़ देंगे विराट कोहली, परिवार के साथ लंदन में बसेंगे, कोच राजकुमार शर्मा ने किया कन्फर्म

Sports Desk

अब तक विराट कोहली हर बड़े टूर्नामेंट और सीरीज के बाद लंदन समय बिताने जाते थे. लेकिन, अब वो अपने परिवार के साथ भारत छोड़कर वहीं बस जाएंगे. ऐसा बहुत जल्दी ही होने वाला है, जिसके बारे में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कन्फर्मेशन दी है. फिलहाल, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेल रहे हैं, जहां पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं. कोच राजकुमार शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट, पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ लंदन में जाकर ही बस जाएंगे.

भारत छोड़ेंगे, लंदन में बसेंगे विराट- राजकुमार शर्मा

कोच राजकुमार शर्मा से इंटरव्यू में सवाल हुआ कि क्या विराट कोहली हमेशा के लिए भारत छोड़ने और लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं? इसका जवाब देते हुए कोहली के बचपन के कोच ने कहा कि हां, विराट ऐसी योजना बना रहे हैं औरबहुत जल्दी ऐसा होता भी दिखेगा.

कोहली के संन्यास लेने पर राजकुमार शर्मा ने क्या कहा?

राजकुमार शर्मा से विराट कोहली के संन्यास को लेकर भी सवाल किया गया? उनसे पूछा गया कि क्या विराट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रिटायरमेंट का फैसला करेंगे? इस पर राजकुमार शर्मा ने कहा कि नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. विराट अभी काफी फिट हैं. उनकी उम्र भी अभी इतनी नहीं हुई है. वो अभी 5 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि विराट जब 10 साल का भी नहीं था मैं तब से उसे जानता हूं. उसमें अभी काफी क्रिकेट बची है.

राजकुमार शर्मा ने कहा कि हाल के दिनों में विराट कोहली की भक्ति में काफी दिलचस्पी बढ़ी है. उसकी अपनी आस्था, अपनी मान्यता है. विराट जैसे खिलाड़ियों दशकों में पैदा होते हैं, आप उन्हें कम करके नहीं आंक सकते.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं. सीरीज के पहले 3 टेस्ट में उनके बल्ले से बड़ी पारी के तौर पर बस 1 शतक निकला है. उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन जड़े थे. इस एक शतक के साथ 3 टेस्ट की 5 पारियों में उन्होंने 126 रन बनाए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/virat-kohli-will-leave-india-soon-and-will-settle-in/article-5810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.