होली के दिन टीम इंडिया की तूफानी जीत, चला था विराट का बल्ला

Sports Desk

14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. रंगों का ये पर्व भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुभ रहा है. इस त्योहार पर भारत ने जब भी मैच खेला, उसमें दमदार जीत हासिल की. विराट कोहली ने इस दौरान अहम भूमिका निभाई. आइये जानते हैं, होली पर खेले मैचों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है?

14 मार्च को होली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है. रंगों का यह पावन पर्व नीली जर्सी में खेलने वाली टीम इंडिया के लिए बहुत ही शुभ रहा है. इस दिन भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करती आई है. पिछले 15 सालों में भारत ने होली के दिन 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में तूफानी जीत हासिल की है. ये भी एक बड़ा संयोग रहा है कि दोनों बार भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से हुआ. इस दौरान विराट कोहली का भी बल्ला खूब चला और उन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई. आइए जानते हैं होली पर खेले गए मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा?

2011 वर्ल्ड कप के दौरान मुकाबला

2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान 20 मार्च को होली का त्योहार आया था. इस दिन भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच खेला था. चेन्नई में हुए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. इसके बाद भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ओपनिंग के लिए उतरे. शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में सचिन का विकेट गंवा दिया. 9वें ओवर में गंभीर भी 22 रन बनाकर आउट हो गए थे.

विराट कोहली ने इसके बाद युवराज सिंह के साथ 122 रनों की साझेदारी की थी. उन्होंने 76 गेंद में 59 रनों की पारी खेली थी. भारत ने युवराज के 113 रनों की बदौलत 268 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 188 रनों पर ढेर हो गई थी. जहीर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे. वहीं अश्विन और युवराज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हरभजन और सुरेश रैना को 1-1 सफलता मिली थी। भारत ने इस मैच को 80 रनों के भारी अंतर से जीता था. वहीं युवराज सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

2015 में भी वेस्टइंडीज से सामना

दूसरी बार भारत ने 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान होली के दिन मैच खेला था. इस बार भी टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज से ही हुआ था. 6 मार्च को हुए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी. ऑस्ट्रेलिया के वाका मैदान में मोहम्मद शमी और उमेश यादव की आग उगलती हुई गेंदों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे. पूरी टीम महज 182 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी. शमी ने जहां 3 विकेट चटकाए थे, वहीं उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.

अश्विन और मोहित शर्मा को भी 1-1 विकेट मिला था. हालांकि, इस छोटे से लक्ष्य को चेज करना भारत के लिए आसान नहीं रहा था. टीम इंडिया ने इसके लिए 6 विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान भी विराट कोहली ही संकटमोचक बने थे. उन्होंने 36 गेंद में 33 रनों की पारी खेली थी. लेकिन उनकी पारी काफी नहीं रही थी. अंत में धोनी ने अश्विन के साथ मिलकर लक्ष्य को 39.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था. धोनी ने नाबाद 45 रन और अश्विन ने नाबाद 16 रन बनाए थे. शमी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

होली के दिन टीम इंडिया की तूफानी जीत, चला था विराट का बल्ला

Sports Desk

14 मार्च को होली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है. रंगों का यह पावन पर्व नीली जर्सी में खेलने वाली टीम इंडिया के लिए बहुत ही शुभ रहा है. इस दिन भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करती आई है. पिछले 15 सालों में भारत ने होली के दिन 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में तूफानी जीत हासिल की है. ये भी एक बड़ा संयोग रहा है कि दोनों बार भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से हुआ. इस दौरान विराट कोहली का भी बल्ला खूब चला और उन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई. आइए जानते हैं होली पर खेले गए मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा?

2011 वर्ल्ड कप के दौरान मुकाबला

2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान 20 मार्च को होली का त्योहार आया था. इस दिन भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच खेला था. चेन्नई में हुए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. इसके बाद भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ओपनिंग के लिए उतरे. शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में सचिन का विकेट गंवा दिया. 9वें ओवर में गंभीर भी 22 रन बनाकर आउट हो गए थे.

विराट कोहली ने इसके बाद युवराज सिंह के साथ 122 रनों की साझेदारी की थी. उन्होंने 76 गेंद में 59 रनों की पारी खेली थी. भारत ने युवराज के 113 रनों की बदौलत 268 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 188 रनों पर ढेर हो गई थी. जहीर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे. वहीं अश्विन और युवराज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हरभजन और सुरेश रैना को 1-1 सफलता मिली थी। भारत ने इस मैच को 80 रनों के भारी अंतर से जीता था. वहीं युवराज सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

2015 में भी वेस्टइंडीज से सामना

दूसरी बार भारत ने 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान होली के दिन मैच खेला था. इस बार भी टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज से ही हुआ था. 6 मार्च को हुए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी. ऑस्ट्रेलिया के वाका मैदान में मोहम्मद शमी और उमेश यादव की आग उगलती हुई गेंदों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे. पूरी टीम महज 182 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी. शमी ने जहां 3 विकेट चटकाए थे, वहीं उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.

अश्विन और मोहित शर्मा को भी 1-1 विकेट मिला था. हालांकि, इस छोटे से लक्ष्य को चेज करना भारत के लिए आसान नहीं रहा था. टीम इंडिया ने इसके लिए 6 विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान भी विराट कोहली ही संकटमोचक बने थे. उन्होंने 36 गेंद में 33 रनों की पारी खेली थी. लेकिन उनकी पारी काफी नहीं रही थी. अंत में धोनी ने अश्विन के साथ मिलकर लक्ष्य को 39.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था. धोनी ने नाबाद 45 रन और अश्विन ने नाबाद 16 रन बनाए थे. शमी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/virats-bat-was-going-on-a-stormy-victory-of-team/article-13892

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.