- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- वीरेंद्र सहवाग की दिवाली फोटो में पत्नी गायब, अफवाहों को मिली हवा
वीरेंद्र सहवाग की दिवाली फोटो में पत्नी गायब, अफवाहों को मिली हवा
Sports News
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली के मौके पर अपनी फैमिली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, लेकिन इस फोटो में उनकी पत्नी आरती का न होना सभी का ध्यान खींच रहा है। फैमिली फोटो में सहवाग अपने दोनों बेटों आर्यवीर और वेदांत के साथ दिखाई दिए, साथ ही उनकी मां भी नजर आईं। सहवाग ने फोटो के साथ सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
हालांकि, पत्नी आरती की गैरमौजूदगी ने अफवाहों को फिर से हवा दे दी है। मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा है कि सहवाग और आरती के बीच रिश्तों में दरार है। इसके अलावा, कुछ अफवाहें बीसीसीआई के नए प्रेसिडेंट बने मिथुन मन्हास से जुड़े संभावित संबंधों को लेकर भी सामने आई हैं। सहवाग और मन्हास दिल्ली के क्रिकेट टीम के साथी रहे हैं, और दोनों के बीच खास मित्रता रही है।
इस बीच, फैमिली फोटो से गायब आरती की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दिवाली के मौके पर बेटों के साथ आरती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो साझा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे भी परिवार के साथ हैं, सिर्फ वीरेंद्र की शेयर की हुई फोटो में नजर नहीं आईं।
वीरेंद्र सहवाग हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट और खुलकर बात करने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बार की दिवाली फोटो ने न केवल उनके फैमिली लाइफ पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि फैंस के बीच चर्चाओं को भी बढ़ा दिया है।
सहवाग के फैंस और क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर इस फोटो और अफवाहों पर लगातार प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। हालाँकि, असली तस्वीर यही है कि दिवाली के मौके पर फैमिली के साथ समय बिताना सबसे अहम रहा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए