Watch: भारत को मिला नया 'स्टीव स्मिथ', बल्लेबाजी स्टाइल देख चौंक जाएंगे आप; देखें वीडियो

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्लेबाजी स्टाइल अनोखा है, जिसकी नकल करना बहुत मुश्किल है. मगर भारत में एक युवा ने ऐसा करके दिखाया है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अपने अजीबोगरीब बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाना जाता है. वो हमेशा क्रीज पर आगे-पीछे मूव करते हुए शॉट्स लगाते हैं और यह रणनीति उनके लिए कारगर भी रही है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवा भारतीय खिलाड़ी भी उसी अंदाज में बैटिंग करके जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. स्मिथ के स्टाइल की नकल करना काफी मुश्किल है, लेकिन इस युवा भारतीय के स्टाइल ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग करने वाले रिचर्ड केटलबोरो ने यह वीडियो क्लिप साझा किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह युवा बल्लेबाज गेंद को डिफेंड करने के बाद बल्ला आगे की ओर दिखा रहा है, ठीक वैसा जैसा स्टीव स्मिथ करते हैं. उसके बाद उसने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को छोड़ने के लिए अजीब तरीका अपनाया. यहां तक कि उसका बल्लेबाजी स्टांस भी स्टीव स्मिथ जैसा ही था. इससे समझा जा सकता है कि भारत में सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ के भी फैन हैं.

इतिहास रचने से 1 रन दूर स्टीव स्मिथ

भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 9,685 रन बना लिए थे और उन्हें 10 हजार का आंकड़ा छूने के लिए 315 रन बनाने थे. भारत के खिलाफ सीरीज संपन्न होने तक उन्होंने 5 मैचों में 2 शतकीय पारियों समेत 314 रन बनाए. यानी स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ एक रन दूर हैं. वो जल्द ही टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले 15वें और ऑस्ट्रेलिया के कुल चौथे प्लेयर बनने वाले हैं. उनका टेस्ट औसत 55.86 का है और अब तक 34 शतक लगाने के अलावा 41 अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

Watch: भारत को मिला नया 'स्टीव स्मिथ', बल्लेबाजी स्टाइल देख चौंक जाएंगे आप; देखें वीडियो

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अपने अजीबोगरीब बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाना जाता है. वो हमेशा क्रीज पर आगे-पीछे मूव करते हुए शॉट्स लगाते हैं और यह रणनीति उनके लिए कारगर भी रही है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवा भारतीय खिलाड़ी भी उसी अंदाज में बैटिंग करके जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. स्मिथ के स्टाइल की नकल करना काफी मुश्किल है, लेकिन इस युवा भारतीय के स्टाइल ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग करने वाले रिचर्ड केटलबोरो ने यह वीडियो क्लिप साझा किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह युवा बल्लेबाज गेंद को डिफेंड करने के बाद बल्ला आगे की ओर दिखा रहा है, ठीक वैसा जैसा स्टीव स्मिथ करते हैं. उसके बाद उसने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को छोड़ने के लिए अजीब तरीका अपनाया. यहां तक कि उसका बल्लेबाजी स्टांस भी स्टीव स्मिथ जैसा ही था. इससे समझा जा सकता है कि भारत में सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ के भी फैन हैं.

इतिहास रचने से 1 रन दूर स्टीव स्मिथ

भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 9,685 रन बना लिए थे और उन्हें 10 हजार का आंकड़ा छूने के लिए 315 रन बनाने थे. भारत के खिलाफ सीरीज संपन्न होने तक उन्होंने 5 मैचों में 2 शतकीय पारियों समेत 314 रन बनाए. यानी स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ एक रन दूर हैं. वो जल्द ही टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले 15वें और ऑस्ट्रेलिया के कुल चौथे प्लेयर बनने वाले हैं. उनका टेस्ट औसत 55.86 का है और अब तक 34 शतक लगाने के अलावा 41 अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/watch-india-gets-new-steve-smith-batting-style-you-will/article-7336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.