WCL 2025: भारत-पाक सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका, स्पॉन्सर कंपनी ने तोड़ा साथ; कहा- क्रिकेट और आतंक साथ नहीं

Sports

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

लीग की प्रमुख स्पॉन्सर कंपनी ईजमायट्रिप ने टूर्नामेंट से अपना हाथ खींच लिया है। कंपनी ने यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद उठाया और साफ कहा कि आतंकवाद और क्रिकेट को एक साथ नहीं देखा जा सकता।

कंपनी ने कहा- देश पहले, व्यापार बाद में

ईजमायट्रिप के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावनात्मक पोस्ट में लिखा, "हम भारतीय टीम के प्रदर्शन से गौरवान्वित हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच केवल खेल नहीं बल्कि एक गंभीर नैतिक मसला है। ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं किया जा सकता जो आतंक को शह देने वाले देश से संबंध सामान्य करने का प्रयास करे। देश पहले, व्यापार बाद में।"

पहले भी रद्द हुआ था भारत-पाक मैच

इससे पहले 20 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके चलते मैच रद्द कर दिया गया और आयोजकों को भारतीय दर्शकों से माफी मांगनी पड़ी थी। अब एक बार फिर वही स्थिति दोहराई जाती नजर आ रही है, जिससे सेमीफाइनल का आयोजन भी अधर में लटक गया है।

पांच साल का अनुबंध भी नहीं रोक सका फैसला

ईजमायट्रिप ने दो वर्ष पूर्व WCL के साथ पांच साल का प्रायोजन अनुबंध किया था। बावजूद इसके, कंपनी ने नैतिकता और राष्ट्रीय भावना को प्राथमिकता देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी मैच से दूरी बना ली है। कंपनी ने लिखा, "हम भारतीय चैंपियंस के साथ हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े किसी भी आयोजन से हमारा कोई वास्ता नहीं होगा। भारत पहले, हमेशा।"

क्या भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल होगा?

स्पॉन्सर के हटने और खिलाड़ियों के मनोबल पर असर के बीच यह सवाल गहराता जा रहा है कि 31 जुलाई को प्रस्तावित यह हाई-वोल्टेज मुकाबला वास्तव में होगा भी या नहीं। आयोजकों की ओर से फिलहाल कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

टीम इंडिया के दिग्गज मैदान में

लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की टीम की अगुवाई पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह कर रहे हैं। उनके साथ शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

WCL 2025: भारत-पाक सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका, स्पॉन्सर कंपनी ने तोड़ा साथ; कहा- क्रिकेट और आतंक साथ नहीं

Sports

लीग की प्रमुख स्पॉन्सर कंपनी ईजमायट्रिप ने टूर्नामेंट से अपना हाथ खींच लिया है। कंपनी ने यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद उठाया और साफ कहा कि आतंकवाद और क्रिकेट को एक साथ नहीं देखा जा सकता।

कंपनी ने कहा- देश पहले, व्यापार बाद में

ईजमायट्रिप के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावनात्मक पोस्ट में लिखा, "हम भारतीय टीम के प्रदर्शन से गौरवान्वित हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच केवल खेल नहीं बल्कि एक गंभीर नैतिक मसला है। ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं किया जा सकता जो आतंक को शह देने वाले देश से संबंध सामान्य करने का प्रयास करे। देश पहले, व्यापार बाद में।"

पहले भी रद्द हुआ था भारत-पाक मैच

इससे पहले 20 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके चलते मैच रद्द कर दिया गया और आयोजकों को भारतीय दर्शकों से माफी मांगनी पड़ी थी। अब एक बार फिर वही स्थिति दोहराई जाती नजर आ रही है, जिससे सेमीफाइनल का आयोजन भी अधर में लटक गया है।

पांच साल का अनुबंध भी नहीं रोक सका फैसला

ईजमायट्रिप ने दो वर्ष पूर्व WCL के साथ पांच साल का प्रायोजन अनुबंध किया था। बावजूद इसके, कंपनी ने नैतिकता और राष्ट्रीय भावना को प्राथमिकता देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी मैच से दूरी बना ली है। कंपनी ने लिखा, "हम भारतीय चैंपियंस के साथ हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े किसी भी आयोजन से हमारा कोई वास्ता नहीं होगा। भारत पहले, हमेशा।"

क्या भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल होगा?

स्पॉन्सर के हटने और खिलाड़ियों के मनोबल पर असर के बीच यह सवाल गहराता जा रहा है कि 31 जुलाई को प्रस्तावित यह हाई-वोल्टेज मुकाबला वास्तव में होगा भी या नहीं। आयोजकों की ओर से फिलहाल कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

टीम इंडिया के दिग्गज मैदान में

लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की टीम की अगुवाई पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह कर रहे हैं। उनके साथ शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/wcl-2025-sponsor-company-launched-before-the-india-pakistan-semi-finals-terrorism-and/article-29266

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.