- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज! लाहौर गए BCCI अधिकारी ने क्या जवाब दिया?
भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज! लाहौर गए BCCI अधिकारी ने क्या जवाब दिया?
Sports Desk
भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत होगी? पाकिस्तान मीडिया के पूछे इस बड़े सवाल पर लाहौर में BCCI अधिकारी राजीव शुक्ला ने जवाब दिया. उन्होंने ICC इवेंट की सफल मेजबानी के लिए पाकिस्तान की सराहना भी की.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान के शहर लाहौर में खेला गया, जिसे देखने के लिए BCCI के अधिकारी राजीव शुक्ला वहां गए. इसी के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज के एक बार फिर से शुरू होने को लेकर सवाल भी उठे. लाहौर में मीडिया से मुखातिब होते हुए BCCI अधिकारी राजीव शुक्ला से इस बारे में सवाल हुआ, जिसका उन्होंने बिना सीधा-सीधा जवाब दिया. इतना ही नहीं राजीव शुक्ला ने पाकिस्तानी मीडिया के उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या दुबई की जगह लाहौर में फाइनल नहीं होना चाहिए था?
ICC इवेंट की मेजबानी के लिए पाकिस्तान की सराहना
सबसे पहले आते हैं भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज के सवाल पर. पाकिस्तानी मीडिया ने ये बताते हुए कि उनका मुल्क अब इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC इवेंट की मेजबानी कर रहा है, राजीव शुक्ला से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ अब पिघलनी चाहिए और दोनों देशों के बीच सीरीज की शुरुआत होनी चाहिए? राजीव शुक्ला ने इस सवाल को सुनने के बाद पहले तो ICC इवेंट और इंटरनेशनल टीमों की मेजबानी के लिए पाकिस्तान की सराहना की. फिर उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर जवाब दिया.
भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज पर दिया राजीव शुक्ला का जवाब
राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत को लेकर फंडा बिल्कुल क्लियर है. ये तभी हो सकता है जब सरकार चाहेगी. इस पर फैसला भारत सरकार के हाथ में है. भारत सरकार जो कहेगी, BCCI उस हिसाब से चलेगी. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सीरीज के शुरू होने के सवाल का जवाब तो मिल गया. लेकिन उसका क्या जो उसने लाहौर में फाइनल मुकाबला होने को लेकर सवाल पूछा? पाकिस्तानी मीडिया के लाहौर में फाइनल होने के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि ऐसा तभी संभव हो सकता था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को हरा देती. यानी, दुबई में खेला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल जीत लेती. लेकिन, ऐसा तो हुआ नहीं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए