Champions Trophy के लिए जय शाह के पाकिस्तान जाने पर आया बड़ा अपडेट, कब और कहां पहुंचेंगे ICC चेयरमैन?

Sports Desk

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जय शाह पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। इस मसले पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए सभी 8 टीमें तैयार हैं। 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मेगा इवेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी आधिकारिक रूप से पाकिस्तान के पास है। ऐसे में आईसीसी के कई बड़े अधिकारी भी इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। लेकिन सवाल ये है कि क्या आईसीसी चेयरमैन जय शाह पाकिस्तान जाएंगे? न्यूज 24 इसकी बड़ी अपडेट लेकर सामने आया है, क्योंकि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर रही है। मेन इन ब्लू अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

क्या पाकिस्तान जाएंगे जय शाह?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जय शाह के पाकिस्तान जाने पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जय शाह के शुरुआती कुछ मैचों में पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में वह 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले जब पाकिस्तानी मीडिया ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से जय शाह के पाकिस्तान आने पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस सवाल का जवाब गोलमोल देकर टाल दिया था। इससे पहले मोहसिन नकवी ने कहा था कि हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी देशों को निमंत्रण भेजा है।

इसके अलावा हमने बीसीसीआई और आईसीसी को भी पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। जय शाह के पाकिस्तान जाने पर आईसीसी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो शाह पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित हो रहे हैं और ऐसा संभव भी है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो जय शाह दुबई में टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भाग ले सकते हैं।

28 अगस्त 2024 को जय शाह आईसीसी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए थे। शाह ने 1 दिसंबर को आईसीसी के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला। लेकिन पाकिस्तान की यात्रा पर कई लोगों का मानना है कि ये कदम सुरक्षा कारणों से उठाया जा रहा है। क्योंकि शाह भारत के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं। इसलिए भी जय शाह की सुरक्षा, चिंता का विषय है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Champions Trophy के लिए जय शाह के पाकिस्तान जाने पर आया बड़ा अपडेट, कब और कहां पहुंचेंगे ICC चेयरमैन?

Sports Desk

पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए सभी 8 टीमें तैयार हैं। 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मेगा इवेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी आधिकारिक रूप से पाकिस्तान के पास है। ऐसे में आईसीसी के कई बड़े अधिकारी भी इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। लेकिन सवाल ये है कि क्या आईसीसी चेयरमैन जय शाह पाकिस्तान जाएंगे? न्यूज 24 इसकी बड़ी अपडेट लेकर सामने आया है, क्योंकि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर रही है। मेन इन ब्लू अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

क्या पाकिस्तान जाएंगे जय शाह?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जय शाह के पाकिस्तान जाने पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जय शाह के शुरुआती कुछ मैचों में पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में वह 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले जब पाकिस्तानी मीडिया ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से जय शाह के पाकिस्तान आने पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस सवाल का जवाब गोलमोल देकर टाल दिया था। इससे पहले मोहसिन नकवी ने कहा था कि हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी देशों को निमंत्रण भेजा है।

इसके अलावा हमने बीसीसीआई और आईसीसी को भी पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। जय शाह के पाकिस्तान जाने पर आईसीसी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो शाह पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित हो रहे हैं और ऐसा संभव भी है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो जय शाह दुबई में टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भाग ले सकते हैं।

28 अगस्त 2024 को जय शाह आईसीसी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए थे। शाह ने 1 दिसंबर को आईसीसी के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला। लेकिन पाकिस्तान की यात्रा पर कई लोगों का मानना है कि ये कदम सुरक्षा कारणों से उठाया जा रहा है। क्योंकि शाह भारत के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं। इसलिए भी जय शाह की सुरक्षा, चिंता का विषय है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/when-and-where-will-icc-chairman-reach-the-big-update/article-10538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.