कौन हैं स्वीटी बूरा? जिसने भारत के पूर्व कप्तान के साथ की मारपीट

Sports Desk

हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के बीच विवाद को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है. स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. वहीं, दीपक ने भी स्वीटी और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है.

हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. स्वीटी और दीपक की शादी 3 साल पहले हुई थी. लेकिन अब स्वीटी बूरा का पति के साथ विवाद को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है. दरअसल, स्वीटी बूरा ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था और हिसार महिला थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था. वहीं, दीपक ने भी स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इन सब के बीच स्वीटी बुरा ने थाने के अंदर दीपक हुड्डा से मारपीट भी ही है, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें, स्वीटी बूरा बॉक्सिंग की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं.

कौन हैं बॉक्सर स्वीटी बूरा?

बॉक्सर स्वीटी बूरा हरियाणा के जिला हिसार में घिराय गांव की रहने वाली हैं. स्वीटी बूरा का जन्म 10 जनवरी 1993 में एक किसान परिवार में हुआ. उनके पिता महेंद्र सिंह किसान हैं, जबकि माता सुरेश देवी गृहणी हैं. स्वीटी बूरा एक राज्य स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. लेकिन उन्होंने अपने पिता की सलाह पर बॉक्सिंग में अपनी करियर बनाया. वह 15 साल की उम्र में पहली बार बॉक्सिंग रिंग में उतरी थीं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत के लिए कई मेडल जीते.

स्वीटी बूरा ने साल 2009 में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 11वीं सीनियर महिला नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन किया. फिर उन्होंने सीनियर लेवल पर कई मेडल जीतते हुए साल 2014 से आइबा बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल अपने नाम की. वह 2015 में चीन में हुई एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं. इनके अलावा वह 2018 इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 2021 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2022 एशियन चैंपियनशिप, 2022 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीते हैं. उन्हें इसी साल अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

भारतीय कबड्डी का बड़ा नाम

दीपक निवास हुड्डा का जन्म 10 जून 1994 को हरियाणा के रोहतक के चमारिया गांव में हुआ था. वह एक प्रसिद्ध भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और पूर्व राष्ट्रीय टीम कप्तान हैं. वह प्रो कबड्डी लीग के भी सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. दीपक निवास हुड्डा ने साल 2009 में कबड्डी में अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने करियर के दौरान उन्होंने भारत के लिए कई मेडल जीते हैं. प्रो कबड्डी लीग में भी उनके नाम 1119 अंक दर्ज हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कौन हैं स्वीटी बूरा? जिसने भारत के पूर्व कप्तान के साथ की मारपीट

Sports Desk

हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. स्वीटी और दीपक की शादी 3 साल पहले हुई थी. लेकिन अब स्वीटी बूरा का पति के साथ विवाद को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है. दरअसल, स्वीटी बूरा ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था और हिसार महिला थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था. वहीं, दीपक ने भी स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इन सब के बीच स्वीटी बुरा ने थाने के अंदर दीपक हुड्डा से मारपीट भी ही है, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें, स्वीटी बूरा बॉक्सिंग की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं.

कौन हैं बॉक्सर स्वीटी बूरा?

बॉक्सर स्वीटी बूरा हरियाणा के जिला हिसार में घिराय गांव की रहने वाली हैं. स्वीटी बूरा का जन्म 10 जनवरी 1993 में एक किसान परिवार में हुआ. उनके पिता महेंद्र सिंह किसान हैं, जबकि माता सुरेश देवी गृहणी हैं. स्वीटी बूरा एक राज्य स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. लेकिन उन्होंने अपने पिता की सलाह पर बॉक्सिंग में अपनी करियर बनाया. वह 15 साल की उम्र में पहली बार बॉक्सिंग रिंग में उतरी थीं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत के लिए कई मेडल जीते.

स्वीटी बूरा ने साल 2009 में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 11वीं सीनियर महिला नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन किया. फिर उन्होंने सीनियर लेवल पर कई मेडल जीतते हुए साल 2014 से आइबा बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल अपने नाम की. वह 2015 में चीन में हुई एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं. इनके अलावा वह 2018 इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 2021 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2022 एशियन चैंपियनशिप, 2022 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीते हैं. उन्हें इसी साल अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

भारतीय कबड्डी का बड़ा नाम

दीपक निवास हुड्डा का जन्म 10 जून 1994 को हरियाणा के रोहतक के चमारिया गांव में हुआ था. वह एक प्रसिद्ध भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और पूर्व राष्ट्रीय टीम कप्तान हैं. वह प्रो कबड्डी लीग के भी सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. दीपक निवास हुड्डा ने साल 2009 में कबड्डी में अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने करियर के दौरान उन्होंने भारत के लिए कई मेडल जीते हैं. प्रो कबड्डी लीग में भी उनके नाम 1119 अंक दर्ज हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/who-is-sweetie-bura-who-assaulted-the-former-captain-of/article-15403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.