- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 स्पिनर्स के साथ खेलेगा भारत? रोहित ने दिया जवाब
क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 स्पिनर्स के साथ खेलेगा भारत? रोहित ने दिया जवाब
Sports Desk
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ी जानकारी दी है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया से वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले के लिए भारत का टीम कॉम्बिनेशन कैसा होगा ? क्या भारत एक बार फिर 4 स्पिनर्स के साथ खेलेगा? मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इसका जवाब दिया है.
4 स्पिनर्स खिलाना शानदार विकल्प
चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा, 'हमें यह सोचने की जरूरत है कि अगर हम 4 स्पिनर खिलाते हैं तो उन्हें कैसे संतुलित तरीके से इस्तेमाल किया जाए. अगर नहीं खिलाते, तो कोई बात नहीं. हमारे लिए जो भी सही रहेगा, हम वही करेंगे. हम पिच की स्थिति को अच्छी तरह समझते हैं और जानते हैं कि किस तरह की गेंदबाजी कारगर होगी. हम इस पर एक दिन के लिए सोच-विचार करेंगे और फिर सही फैसला लेंगे, लेकिन यह एक आकर्षक विकल्प जरूर है'.
क्या वरुण चक्रवर्ती सेमीफाइनल में खेलेंगे ?
जब रोहित से पूछा गया कि क्या सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती को खिलाने पर विचार किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा, 'उसने यह दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है. अब हमें सोचना होगा कि टीम कॉम्बिनेशन को कैसे सही किया जाए. उसे मौका मिला और उसने शानदार प्रदर्शन किया. मैच के बाद भी मैंने कहा था कि उसके अंदर कुछ अलग है. जब वह सही लय में होता है, तो शानदार गेंदबाजी करता है और 5 विकेट तक ले जाता है'.
रोहित ने टीम चयन को अच्छा सिरदर्द बताते हुए आगे कहा, 'हम यह भी देखना चाहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी किस तरह की दिखेगी और उसके खिलाफ कौन-सी गेंदबाजी कारगर रहेगी'.
न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिनर्स ने झटके 9 विकेट
बता दें की भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 4 स्पिनरों को खिलाया, जिन्होंने मिलकर 9 विकेट झटके. इनमें से वरुण चक्रवर्ती सबसे प्रभावी रहे, जिन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट लिए. यह इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए