चैंपियंस ट्रॉफी के बाद क्या रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? गौतम गंभीर ने दिया जवाब

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा का क्या है प्लान, इस बारे में हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने रोहित को लेकर लग रहे कयासों पर पूर्ण विराम लगाने की कोशिश की है. गंभीर ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि 9 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फैसला क्या होगा? क्या वो संन्यास लेंगे या अभी 50 ओवर फॉर्मेट में अपने खेल को जारी रखेंगे? सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद देशहित से जुड़े इस बड़े सवाल का जवाब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया है.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास को लेकर कयास

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के पहले इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि वनडे फॉर्मेट में BCCI अब रोहित शर्मा से आगे की सोच रही है. वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम का नया कप्तान चाह रही है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी रोहित के वनडे करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. मतलब इसके बाद वो वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.

गौतम गंभीर से हुआ सवाल, रोहित का क्या है प्लान?

हालांकि, रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जिस तरह से टीम की कमान संभाली है. उसे फाइनल तक पहुंचाया है. उसे देखने के बाद फैंस फिर से ये सोचने पर मजबूर हुए कि क्या वाकई रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे? फैंस की वही सोच जब दुबई में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर के सामने सवाल बनकर आई, तो उन्होंने उसका जवाब दिया. गौतम गंभीर से सीधा सवाल था कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा का क्या प्लान है? उनमें अभी कितना क्रिकेट बचा है?

जब मैच में छाप छोड़ रहा कप्तान तो बात ही क्या, बोले गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा कि अभी तो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल सामने है.. मैं अभी से इस बारे में क्या कहूं? लेकिन, एक चीज कहूंगा कि अगर आपका कप्तान इस तरह के टेंपो में बल्लेबाजी करता है तो वो ड्रेसिंग रूम के लिए एक मैसेज है कि अभी उसमें क्रिकेट बची है. गंभीर ने कहा कि रोहित ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली मगर उनकी इनिंग प्रभावशाली रही है. हम उसी प्रभाव से अपने खिलाड़ी को आंकते हैं.

गंभीर ने आगे कहा कि बतौर एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट आप रन और औसत देखते हैं पर हम सिर्फ ये देखते हैं कि उस खिलाड़ी ने मैच में कैसी छाप छोड़ी है. अगर वो चीज कमाल है तो फिर फर्क नहीं पड़ता. हम जिस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं अगर उसमें कप्तान अपने हाथ सबसे पहले खड़ी करता है तो फिर उससे बढ़कर बात नहीं हो सकती.

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में 29 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद क्या रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? गौतम गंभीर ने दिया जवाब

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि 9 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फैसला क्या होगा? क्या वो संन्यास लेंगे या अभी 50 ओवर फॉर्मेट में अपने खेल को जारी रखेंगे? सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद देशहित से जुड़े इस बड़े सवाल का जवाब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया है.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास को लेकर कयास

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के पहले इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि वनडे फॉर्मेट में BCCI अब रोहित शर्मा से आगे की सोच रही है. वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम का नया कप्तान चाह रही है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी रोहित के वनडे करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. मतलब इसके बाद वो वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.

गौतम गंभीर से हुआ सवाल, रोहित का क्या है प्लान?

हालांकि, रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जिस तरह से टीम की कमान संभाली है. उसे फाइनल तक पहुंचाया है. उसे देखने के बाद फैंस फिर से ये सोचने पर मजबूर हुए कि क्या वाकई रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे? फैंस की वही सोच जब दुबई में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर के सामने सवाल बनकर आई, तो उन्होंने उसका जवाब दिया. गौतम गंभीर से सीधा सवाल था कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा का क्या प्लान है? उनमें अभी कितना क्रिकेट बचा है?

जब मैच में छाप छोड़ रहा कप्तान तो बात ही क्या, बोले गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा कि अभी तो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल सामने है.. मैं अभी से इस बारे में क्या कहूं? लेकिन, एक चीज कहूंगा कि अगर आपका कप्तान इस तरह के टेंपो में बल्लेबाजी करता है तो वो ड्रेसिंग रूम के लिए एक मैसेज है कि अभी उसमें क्रिकेट बची है. गंभीर ने कहा कि रोहित ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली मगर उनकी इनिंग प्रभावशाली रही है. हम उसी प्रभाव से अपने खिलाड़ी को आंकते हैं.

गंभीर ने आगे कहा कि बतौर एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट आप रन और औसत देखते हैं पर हम सिर्फ ये देखते हैं कि उस खिलाड़ी ने मैच में कैसी छाप छोड़ी है. अगर वो चीज कमाल है तो फिर फर्क नहीं पड़ता. हम जिस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं अगर उसमें कप्तान अपने हाथ सबसे पहले खड़ी करता है तो फिर उससे बढ़कर बात नहीं हो सकती.

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में 29 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/will-rohit-sharma-take-retirement-after-champions-trophy-gautam-gambhir/article-12745

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.