बुमराह, रोहित और विराट के बिना… गावस्कर के इस बयान ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका

Sports Desk

आईसीसी के पिछले दोनों इवेंट टीम इंडिया के नाम रहे हैं. दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर इस दमदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. इसके साथ-साथ उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी बात भी कही है.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछला 1 साल काफी यादगार रहा है. रोहित शर्मा की टीम ने लगातार 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया के दबदबे को दर्शाता है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम की जमकर तारीफ की. इस दौरान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ महीने पहले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में गावस्कर ने इस जीत को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बहुत ज्यादा निर्भर थी और उनकी गैरमौजूदगी में छोटे लक्ष्य का बचाव न कर पाने के कारण सीरीज गंवानी पड़ी. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह टीम ने वापसी की वह काबिले तारीफ है.

गावस्कर ने मिड-डे कॉलम में लिखा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में जीत और वह भी बुमराह के बिना, यह भी दर्शाता है कि इस खेल में कोई भी अपरिहार्य नहीं है. अतीत में भी, भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना जीत हासिल की है, लेकिन इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि टीम में उनकी मौजूदगी टीम को और भी अजेय बनाती है. बहुत कम ही ऐसा होता है कि कोई टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर हो, जैसे कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह पर निर्भर थी. भारतीय टीम ने जिस तरह से वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में व्यापक जीत हासिल की, जो टीम के भारत लौटने पर खेली गई, उससे पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट में कितनी प्रतिभा है’

वर्ल्ड क्रिकेट ने माना टीम इंडिया का दबदबा

गावस्कर ने यह भी कहा कि कई विदेशी क्रिकेटरों ने भारत के इस दमदार प्रदर्शन की सराहना की. उनका मानना था कि टूर्नामेंट चाहे कहीं भी खेला जाता, भारतीय टीम की जीत तय थी. यह जीत न केवल टीम के लचीलेपन को दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि भारत अब किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है, बल्कि सामूहिक ताकत के दम पर दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है.’

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बुमराह, रोहित और विराट के बिना… गावस्कर के इस बयान ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछला 1 साल काफी यादगार रहा है. रोहित शर्मा की टीम ने लगातार 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया के दबदबे को दर्शाता है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम की जमकर तारीफ की. इस दौरान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ महीने पहले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में गावस्कर ने इस जीत को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बहुत ज्यादा निर्भर थी और उनकी गैरमौजूदगी में छोटे लक्ष्य का बचाव न कर पाने के कारण सीरीज गंवानी पड़ी. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह टीम ने वापसी की वह काबिले तारीफ है.

गावस्कर ने मिड-डे कॉलम में लिखा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में जीत और वह भी बुमराह के बिना, यह भी दर्शाता है कि इस खेल में कोई भी अपरिहार्य नहीं है. अतीत में भी, भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना जीत हासिल की है, लेकिन इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि टीम में उनकी मौजूदगी टीम को और भी अजेय बनाती है. बहुत कम ही ऐसा होता है कि कोई टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर हो, जैसे कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह पर निर्भर थी. भारतीय टीम ने जिस तरह से वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में व्यापक जीत हासिल की, जो टीम के भारत लौटने पर खेली गई, उससे पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट में कितनी प्रतिभा है’

वर्ल्ड क्रिकेट ने माना टीम इंडिया का दबदबा

गावस्कर ने यह भी कहा कि कई विदेशी क्रिकेटरों ने भारत के इस दमदार प्रदर्शन की सराहना की. उनका मानना था कि टूर्नामेंट चाहे कहीं भी खेला जाता, भारतीय टीम की जीत तय थी. यह जीत न केवल टीम के लचीलेपन को दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि भारत अब किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है, बल्कि सामूहिक ताकत के दम पर दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है.’

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/without-bumrah-rohit-and-virat%E2%80%A6-this-statement-of-gavaskar-created/article-14400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.