विमेंस वर्ल्ड कप: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने, टॉस दोपहर 2.30 बजे

Sports

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 2.30 बजे निर्धारित है।

 टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने तीन में से दो मैच जीत लिए हैं और एक मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 60वां वनडे मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही इस टूर्नामेंट की फेवरेट टीम मानी जा रही हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 59 विमेंस वनडे खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 48 मैच और भारत ने 11 मैच जीते हैं। इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 81% मैच अपने नाम किए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का यह 15वां आमना-सामना होगा। अब तक 10 मैच ऑस्ट्रेलिया और 3 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा था। पिछली बार सितंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया।

टीम इंडिया की स्टार परफॉर्मर
भारत की ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम की टॉप विकेट टेकर हैं, उन्होंने तीन मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनके बाद क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 6-6 विकेट हासिल किए। बैटिंग में ऋचा घोष ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 131 रन बनाए हैं, जबकि हरलीन देओल ने 107 रन जोड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी का दबदबा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। पहले मैच में एश्ले गार्डनर ने शतकीय पारी खेली, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ बेथ मूनी ने टीम के लिए शतक लगाया। मूनी टीम की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

मैच स्थल और मौसम का हाल
विशाखापट्टनम में यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा। पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 252 रन का लक्ष्य दिया और 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर चेज कर लिया। यहां 2010 से 2014 के बीच हुए वनडे में 5 में से 4 बार चेज करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की थी। इसलिए आज टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां 55% बारिश की संभावना है। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक बारिश के कारण खेल प्रभावित हो सकता है। तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/womens-world-cup-today-india-and-australia-face-to-face/article-35428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.