- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, सिंधु पदक की दौड़ से बाहर
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, सिंधु पदक की दौड़ से बाहर
Sports
पेरिस में चल रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया।
सात्विक-चिराग ने मलेशिया की जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक को सीधे गेमों में 21-12, 21-19 से मात दी। खास बात यह रही कि इस जीत से भारतीय जोड़ी ने उन मलेशियाई खिलाड़ियों से ओलंपिक और 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप की पुरानी हार का बदला भी चुकता किया।
दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी
साल 2022 के बाद यह दूसरी बार है जब सात्विक-चिराग की जोड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची है। पिछली बार उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार दोनों खिलाड़ी पदक का रंग बदलने के लिए बेताब हैं।
सिंधु का सफर यहीं थमा
उधर, भारत की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधु का अभियान क्वार्टरफाइनल में हार के साथ खत्म हो गया। इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी ने उन्हें कड़े मुकाबले में 14-21, 21-13, 16-21 से हराकर मेडल की दौड़ से बाहर कर दिया।
सिंधु ने राउंड ऑफ-16 में वर्ल्ड नंबर-2 चीन की वांग जी यी को हराकर सनसनी फैलाई थी, लेकिन क्वार्टरफाइनल में निर्णायक गेम में बढ़त गंवाने के बाद उनका छठा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए