वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025: जैस्मिन लंबोरिया ने गोल्ड जीता, नूपुर को सिल्वर, पूजा रानी को ब्रॉन्ज

Sports

भारत की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने लिवरपूल (ब्रिटेन) में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया। फाइनल में उन्होंने पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी जैस्मिन ने फाइनल में पहला राउंड गंवाने के बावजूद शानदार वापसी की और दबदबा बनाया। उल्लेखनीय है कि जूलिया स्जेरेमेटा पेरिस ओलिंपिक 2024 की सिल्वर मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

नूपुर और पूजा रानी की उपलब्धि

इस चैंपियनशिप में भारत की नूपुर श्योराण ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में हारकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि पूजा रानी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

जैस्मिन का सफर

जैस्मिन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की पैन अमेरिकन चैंपियन जुसीलेन सेर्केरा रोमेउ को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की खुमोरानोबू मामाजोनोवा को मात दी और सेमीफाइनल में वेनेजुएला की ओमाइलीन कैरोलिना अल्काला सेविका को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद जैस्मिन ने कहा, “इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पेरिस ओलिंपिक में शुरुआती हार के बाद मैंने खुद को पूरी तरह से तैयार किया। यह सफलता मेहनत का परिणाम है।”

पुरुष मुक्केबाजों के लिए निराशा

महिला मुक्केबाजों की शानदार सफलता के बावजूद पुरुष वर्ग के लिए यह चैंपियनशिप निराशाजनक रही। भारत का 10 सदस्यीय पुरुष दल बिना किसी पदक के घर लौट रहा है। 2013 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष मुक्केबाज खाली हाथ रहे।

50 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह मंडेनबाम ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कजाकिस्तान के संझार ताश्केनबाय को चुनौती दी, लेकिन 0-4 से हार गए। केवल अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। पिछली बार, 2023 में पुरुष वर्ग में भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल (दीपक भोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और निशांत देव) जीते थे।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Sep 2025 By दैनिक जागरण

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025: जैस्मिन लंबोरिया ने गोल्ड जीता, नूपुर को सिल्वर, पूजा रानी को ब्रॉन्ज

Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी जैस्मिन ने फाइनल में पहला राउंड गंवाने के बावजूद शानदार वापसी की और दबदबा बनाया। उल्लेखनीय है कि जूलिया स्जेरेमेटा पेरिस ओलिंपिक 2024 की सिल्वर मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

नूपुर और पूजा रानी की उपलब्धि

इस चैंपियनशिप में भारत की नूपुर श्योराण ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में हारकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि पूजा रानी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

जैस्मिन का सफर

जैस्मिन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की पैन अमेरिकन चैंपियन जुसीलेन सेर्केरा रोमेउ को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की खुमोरानोबू मामाजोनोवा को मात दी और सेमीफाइनल में वेनेजुएला की ओमाइलीन कैरोलिना अल्काला सेविका को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद जैस्मिन ने कहा, “इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पेरिस ओलिंपिक में शुरुआती हार के बाद मैंने खुद को पूरी तरह से तैयार किया। यह सफलता मेहनत का परिणाम है।”

पुरुष मुक्केबाजों के लिए निराशा

महिला मुक्केबाजों की शानदार सफलता के बावजूद पुरुष वर्ग के लिए यह चैंपियनशिप निराशाजनक रही। भारत का 10 सदस्यीय पुरुष दल बिना किसी पदक के घर लौट रहा है। 2013 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष मुक्केबाज खाली हाथ रहे।

50 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह मंडेनबाम ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कजाकिस्तान के संझार ताश्केनबाय को चुनौती दी, लेकिन 0-4 से हार गए। केवल अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। पिछली बार, 2023 में पुरुष वर्ग में भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल (दीपक भोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और निशांत देव) जीते थे।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/world-boxing-championship-2025-jasmine-lumboria-won-gold-to-silver/article-33122

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.