- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला
Sports
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज दोपहर 3 बजे से विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।
यह मुकाबला मेजबान भारत और 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। यह दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सेमीफाइनल है — 1997 में ऑस्ट्रेलिया जीता था, जबकि 2017 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 36 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।
क्या दोहराएगा भारत 2017 का कारनामा?
टीम इंडिया इस बार भी फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। स्मृति मंधाना बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब तक टूर्नामेंट की दूसरी सर्वाधिक रन स्कोरर बनी हुई हैं। वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से टीम को कई बार मैच में वापस लाया है।
हेड-टू-हेड: ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक 60 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने केवल 11 जीते हैं। वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम रहा है, उसने 2005 के फाइनल समेत 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। भारत को अब तक केवल 3 जीत मिली हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।
मौसम बिगाड़ सकता है खेल
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 25% बारिश की संभावना है। अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो खेल को 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। रिजर्व डे शुक्रवार को रखा गया है। अगर मैच दोनों दिन पूरे नहीं हो पाते, तो बेहतर पॉइंट्स टेबल स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचेगा।
स्मृति मंधाना पर सबकी नजरें
भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम को झटका लगा है क्योंकि दूसरी टॉप स्कोरर प्रतिका रावल इंजरी के कारण बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
हीली की फिटनेस चिंता का विषय
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली की फिटनेस पर अभी भी संशय बना हुआ है। पिंडली की चोट के चलते वह पिछले दो लीग मैचों में नहीं खेल पाईं। वह इस वर्ल्ड कप में 294 रन बना चुकी हैं और टीम की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड (15 विकेट) और अलाना किंग (13 विकेट) का प्रदर्शन शानदार रहा है।
संभावित प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, मेगन शट।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए