- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- WPL सीजन-4 का आगाज़ 9 जनवरी से, 28 दिन में होंगे 22 मुकाबले
WPL सीजन-4 का आगाज़ 9 जनवरी से, 28 दिन में होंगे 22 मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क
मुंबई में MI और RCB के बीच ओपनिंग मैच; दो वेन्यू, बदली कप्तानी और खिताब की नई दौड़
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसमें पांच टीमें 28 दिनों के भीतर 22 मुकाबलों में खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में इस बार दो ही वेन्यू रखे गए हैं। शुरुआती 11 मैच मुंबई में होंगे, जबकि लीग के शेष मुकाबले और प्लेऑफ वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 3 फरवरी को एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला तय है।
WPL के चौथे सीजन में जहां टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूर्ववत रखा गया है, वहीं कप्तानी के स्तर पर अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। पांच में से दो टीमों ने नई कप्तान के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अब जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों में होगी, जबकि यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी अनुभवी मेग लैनिंग संभालेंगी। मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी कप्तानी में कोई बदलाव नहीं किया है।
लीग चरण में हर टीम को आठ मुकाबले खेलने होंगे। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी। चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगी।
इस बार शेड्यूल में दो डबल हेडर भी शामिल किए गए हैं, जो शनिवार को डीवाय पाटील स्टेडियम में खेले जाएंगे। अब तक WPL के तीन सीजन में एक भी डबल हेडर नहीं हुआ था।
एक मैच में किसी टीम की प्लेइंग-11 में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, अगर कोई टीम असोसिएट देश की खिलाड़ी को उतारती है तो पांच विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होगी। इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू नहीं रहेगा।
अब तक WPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रही है, जिसने दो बार खिताब जीता है। 2024 की चैंपियन RCB और तीन बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स भी मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं। यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स अब तक खिताबी मुकाबले में जगह नहीं बना सकीं।
विजेता टीम को 6 करोड़ रुपए और उपविजेता को 3 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी। सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क पर होगा, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
--------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए