WPL फाइनल आज: RCB के सामने खिताब बचाने की चुनौती, पहली ट्रॉफी की तलाश में DC

स्पोर्ट्स डेस्क

On

वडोदरा में शाम 7:30 बजे होगा महामुकाबला; स्मृति मंधाना ऑरेंज कैप की दावेदार

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला आज क्रिकेट फैंस को एक बड़ा रोमांच देने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

RCB ने पिछले सीजन में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब टीम के पास लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब जीतने में नाकाम रही है।

 पिछले फाइनल की यादें

2024 के फाइनल में भी RCB और DC की भिड़ंत हुई थी, जहां स्मृति मंधाना की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस बार भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

RCB ने लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल में एंट्री की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

 हेड-टू-हेड में आगे DC

अब तक WPL में RCB और DC के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 6 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जबकि RCB को 3 जीत मिली हैं। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है।

 स्मृति मंधाना पर रहेंगी नजरें

RCB की कप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 290 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं। अगर वे फाइनल में 53 रन बना लेती हैं, तो टॉप स्कोरर बन सकती हैं।

गेंदबाजी में RCB के लिए नदीन डी क्लर्क सबसे सफल रही हैं।

पर्पल कैप के करीब नंदनी शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और टॉप पर पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 2 विकेट और चाहिए। बल्लेबाजी में DC की ओर से लिजेल ली सबसे ज्यादा रन बना चुकी हैं।

पिच रिपोर्ट: चेज करना फायदेमंद

कोटांबी स्टेडियम की पिच शुरुआती मैचों में धीमी थी, लेकिन अब बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है। औसतन पहली पारी का स्कोर 150-160 के बीच रहा है। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/wpl-final-today-challenge-for-rcb-to-save-title-dc/article-45430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.