रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बनाए गए बेसिक एजुकेशन ऑफिसर

Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। संघर्षों से भरी जिंदगी से निकलकर देश और दुनिया में क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बना चुके रिंकू अब सरकारी सेवा में भी कदम रखने जा रहे हैं। उन्हें बेसिक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) के पद पर नियुक्त किया गया है।

अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से आने वाले रिंकू सिंह ने मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, वह आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उनकी इसी उपलब्धि और खेल जगत में योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने यह सम्मान दिया है। नियुक्ति सीधे भर्ती नियमों के अंतर्गत की गई है और इसकी पुष्टि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में की गई है।

अब शिक्षा व्यवस्था को देंगे मजबूती

बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के रूप में रिंकू सिंह की जिम्मेदारियों में प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाना, स्कूली छात्रों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना और राज्य की शिक्षा नीति के अनुसार कार्य करना शामिल होगा। खेल के साथ शिक्षा क्षेत्र में यह नई भूमिका रिंकू के लिए एक नई शुरुआत होगी।

 क्रिकेट करियर अब तक शानदार

रिंकू सिंह ने 2023 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। वे अब तक 33 टी20 और 2 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। टी20 में उनके नाम 546 रन हैं और वनडे में 55 रन। इसके अलावा वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रमुख खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ की बड़ी रकम में रिटेन किया है।

रिंकू की कुछ पारियां क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में आज भी ताजा हैं — खासकर वो पारी जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बनाए गए बेसिक एजुकेशन ऑफिसर

Sports

अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से आने वाले रिंकू सिंह ने मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, वह आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उनकी इसी उपलब्धि और खेल जगत में योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने यह सम्मान दिया है। नियुक्ति सीधे भर्ती नियमों के अंतर्गत की गई है और इसकी पुष्टि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में की गई है।

अब शिक्षा व्यवस्था को देंगे मजबूती

बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के रूप में रिंकू सिंह की जिम्मेदारियों में प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाना, स्कूली छात्रों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना और राज्य की शिक्षा नीति के अनुसार कार्य करना शामिल होगा। खेल के साथ शिक्षा क्षेत्र में यह नई भूमिका रिंकू के लिए एक नई शुरुआत होगी।

 क्रिकेट करियर अब तक शानदार

रिंकू सिंह ने 2023 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। वे अब तक 33 टी20 और 2 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। टी20 में उनके नाम 546 रन हैं और वनडे में 55 रन। इसके अलावा वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रमुख खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ की बड़ी रकम में रिटेन किया है।

रिंकू की कुछ पारियां क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में आज भी ताजा हैं — खासकर वो पारी जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/yogi-government-gave-a-big-gift-to-rinku-singh-basic/article-25571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.