यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी ने लगाए धमाकेदार अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर की टीम ने जीता रोमांचक मुकाबला

Sports Desk

सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स की टीम ने कुमार संगकारा की कप्तानी वाली श्रीलंका मास्टर्स की टीम को हरा दिया। इस मैच में इंडिया मास्टर्स के लिए स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स की टीम ने श्रीलंका मास्टर्स की टीम को चार रनों से हरा दिया। इस मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका मास्टर्स की टीम सिर्फ 218 रनों पर ही सिमट गई। इंडिया मास्टर्स के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

स्टुर्ट बिन्नी ने खेली बेहतरीन पारी

मैच में इंडिया मास्टर्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। दोनों ही ओपनर्स 26 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। फिर तीसरे नंबर पर उतरे गुरकीरत सिंह मान और स्टुअर्ट बिन्नी ने दमदार खेल दिखाया। बिन्नी ने सिर्फ 31 गेंदों में ही 68 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनके अलावा गुरकीरत ने 44 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स ने टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई। 

यूसुफ पठान ने लगाया अर्धशतक

युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन दोनों प्लेयर्स ने आखिरी ओवर्स में आक्रामक अंदाज में रन बनाए और श्रीलंकाई मास्टर्स के गेंदबाज की जमकर धुनाई की। युवराज ने 22 गेंदों में 31 रन और यूसुफ पठान ने सिर्फ 22 गेंदों में ही 56 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंडिया मास्टर्स की टीम 222 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना पाई। श्रीलंका मास्टर्स के लिए सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। 

इरफान पठान ने हासिल किए तीन विकेट

दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए कप्तान कुमार संगकारा ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने 30 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा जीवन मेंडिस ने 42 रन और असेला गुणरत्ने ने 37 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। भारत के लिए इरफान पठान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी ने लगाए धमाकेदार अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर की टीम ने जीता रोमांचक मुकाबला

Sports Desk

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स की टीम ने श्रीलंका मास्टर्स की टीम को चार रनों से हरा दिया। इस मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका मास्टर्स की टीम सिर्फ 218 रनों पर ही सिमट गई। इंडिया मास्टर्स के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

स्टुर्ट बिन्नी ने खेली बेहतरीन पारी

मैच में इंडिया मास्टर्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। दोनों ही ओपनर्स 26 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। फिर तीसरे नंबर पर उतरे गुरकीरत सिंह मान और स्टुअर्ट बिन्नी ने दमदार खेल दिखाया। बिन्नी ने सिर्फ 31 गेंदों में ही 68 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनके अलावा गुरकीरत ने 44 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स ने टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई। 

यूसुफ पठान ने लगाया अर्धशतक

युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन दोनों प्लेयर्स ने आखिरी ओवर्स में आक्रामक अंदाज में रन बनाए और श्रीलंकाई मास्टर्स के गेंदबाज की जमकर धुनाई की। युवराज ने 22 गेंदों में 31 रन और यूसुफ पठान ने सिर्फ 22 गेंदों में ही 56 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंडिया मास्टर्स की टीम 222 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना पाई। श्रीलंका मास्टर्स के लिए सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। 

इरफान पठान ने हासिल किए तीन विकेट

दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए कप्तान कुमार संगकारा ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने 30 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा जीवन मेंडिस ने 42 रन और असेला गुणरत्ने ने 37 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। भारत के लिए इरफान पठान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/yusuf-pathan-stuart-binny-scored-half-century-sachin-tendulkars-team/article-11295

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.