- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- "निगम कार्यालय को गंगाजल से शुद्ध करवाउंगी" जीतते ही महापौर ने दिया बड़ा बयान, मचा बवाल
"निगम कार्यालय को गंगाजल से शुद्ध करवाउंगी" जीतते ही महापौर ने दिया बड़ा बयान, मचा बवाल
Ambikapur, CG
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत का बड़ा बयान सामने आया है.उन्होंने कहा है कि वे निगम कार्यालय का गंगाजल से शुद्धिकरण करवाएंगी.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर ने निगम कार्यालय को गंगाजल से होगा शुद्ध करवाने का बयान जारी किया है. इनके इस बयान के बाद अंबिकापुर में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस ने भी इसका जवाब दिया है.
ये बयान दिया है
अंबिकापुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने कहा है कि वे पदभार ग्रहण करने से पहले अपने कार्यकाल सहित निगम भवन का गंगाजल छिड़काव करते हुए शुद्धिकरण प्रक्रिया करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के 10सालों के कार्यालय में पूरा निगम अशुद्ध हो गया है इसका शुद्धिकरण करना बहुत आवश्यक है. वे यहीं तक नहीं रुकीं उन्होंने यह भी कहा कि निगम के 10 सालों के कार्यकाल में विकास के एक भी कार्य नहीं हुए हैं.
नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत के इस बयान को लेकर एक ओर जहां अम्बिकापुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है वहीं इसके जबाब में पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि निगम की जनता ने मंजूषा भगत को विकास कार्य के लिए चुना है ना कि सांप्रदायिकता फैलाने के लिए. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अब पांच साल तक केवल ऐसी ही बातें होंगी विकास नहीं होगा.
दरअसल पिछले दिनों ने महापौर मंजूषा भगत कुंभ स्नान करने प्रयागराज गईं थी. इस दौरान वे अपने साथ गंगाजल भरकर लाईं है.मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शपथ के लिए मु्ख्यमंत्री से समय मिल गया है. जल्दी शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा और कोई अपना पदभार ग्रहण करेंगे लेकिन इससे पहले सुबह अपने कार्यालय का गंगाजल छिड़ककर पहले शुद्धिकरण करेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए