"शिक्षक ने मेरा मुंह दबाया और बोला- चिल्लाई तो जान से मार दूंगा" फिर मेरे... आप बीती बताने IG के पास पहुंची महिला

Mungeli, CG

महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि शिक्षक ने उसका मुंह दबाया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाए हैं.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र की रहने वाली (विधवा) पीड़िता महिला ने अपने रिश्तेदार व सहायक शिक्षक राजकुमार कश्यप पर लगातार शारीरिक शोषण और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इसकी शिकायत भी पुलिस से की है. लेकिन स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने आईजी ऑफिस पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इतनी ही नहीं महिला ने यह भी धमकी दी है कि अगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी. 

पीड़िता ने की ये शिकायत

पीड़िता ने बताया कि आरोपी राजकुमार कश्यप पारिवारिक रिश्तेदार होने के कारण घर आया जाया करता है. साल 2019 से लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना लिया और धमकी दी है कि यदि उसने किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा.

डर के कारण वह काफी समय तक चुप रही, लेकिन जब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए तो उसने परिवार को जानकारी दी। मामला परिवार और समाज के सामने आने के बाद भी आरोपी के प्रभावशाली पदों और राजनीतिक संबंधों के चलते महिला को न्याय नहीं मिल पाया.

समाज ने किया बहिष्कृत

सामाजिक बैठक में उल्टा महिला पर ही आरोप लगा दिए गए और उसे बहिष्कृत कर दिया गया. महिला का कहना है कि राजकुमार कश्यप ने खुद को बचाने के लिए स्थानीय बीजेपी नेताओं और बिल्हा विधायक का समर्थन लिया, जिसके चलते पुलिस भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. महिला ने अपने शिकायत में यह भी  बताया कि 27 फरवरी 2025 को आरोपी ने उसके घर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट की. बाद में वह अपने परिवार के सदस्यों – पत्नी, बेटी और पिता – के साथ उसके घर आया, दुर्व्यवहार किया और घर से सोने का लॉकेट भी ले गया.

आत्मदाह की दी चेतावनी

पीड़िता ने 6 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर मुंगेली को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद भी वह लगातार पुलिस को शिकायतें देती रही, लेकिन उल्टा पुलिस द्वारा दबाव बनाया जाने लगा कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले.न्याय न मिलने और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आत्मदाह की चेतावनी दी है. उसने मांग की है कि आरोपी राजकुमार कश्यप, उसकी पत्नी सुभद्रा, बेटी और पिता तुलाराम के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी जान-माल की रक्षा हो सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

"शिक्षक ने मेरा मुंह दबाया और बोला- चिल्लाई तो जान से मार दूंगा" फिर मेरे... आप बीती बताने IG के पास पहुंची महिला

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र की रहने वाली (विधवा) पीड़िता महिला ने अपने रिश्तेदार व सहायक शिक्षक राजकुमार कश्यप पर लगातार शारीरिक शोषण और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इसकी शिकायत भी पुलिस से की है. लेकिन स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने आईजी ऑफिस पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इतनी ही नहीं महिला ने यह भी धमकी दी है कि अगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी. 

पीड़िता ने की ये शिकायत

पीड़िता ने बताया कि आरोपी राजकुमार कश्यप पारिवारिक रिश्तेदार होने के कारण घर आया जाया करता है. साल 2019 से लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना लिया और धमकी दी है कि यदि उसने किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा.

डर के कारण वह काफी समय तक चुप रही, लेकिन जब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए तो उसने परिवार को जानकारी दी। मामला परिवार और समाज के सामने आने के बाद भी आरोपी के प्रभावशाली पदों और राजनीतिक संबंधों के चलते महिला को न्याय नहीं मिल पाया.

समाज ने किया बहिष्कृत

सामाजिक बैठक में उल्टा महिला पर ही आरोप लगा दिए गए और उसे बहिष्कृत कर दिया गया. महिला का कहना है कि राजकुमार कश्यप ने खुद को बचाने के लिए स्थानीय बीजेपी नेताओं और बिल्हा विधायक का समर्थन लिया, जिसके चलते पुलिस भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. महिला ने अपने शिकायत में यह भी  बताया कि 27 फरवरी 2025 को आरोपी ने उसके घर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट की. बाद में वह अपने परिवार के सदस्यों – पत्नी, बेटी और पिता – के साथ उसके घर आया, दुर्व्यवहार किया और घर से सोने का लॉकेट भी ले गया.

आत्मदाह की दी चेतावनी

पीड़िता ने 6 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर मुंगेली को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद भी वह लगातार पुलिस को शिकायतें देती रही, लेकिन उल्टा पुलिस द्वारा दबाव बनाया जाने लगा कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले.न्याय न मिलने और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आत्मदाह की चेतावनी दी है. उसने मांग की है कि आरोपी राजकुमार कश्यप, उसकी पत्नी सुभद्रा, बेटी और पिता तुलाराम के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी जान-माल की रक्षा हो सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/%22the-teacher-pressed-my-mouth-and-said-i-will-kill/article-13797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.