छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 77.06 फीसदी मतदान दर्ज

Raipur, CG

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कई जगहों के आंकड़े अभी नहीं मिले हैं. सारे आंकड़े आने के बाद मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा.

तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव का दूसरा चरण आज संपन्न हो गया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में वोटरों ने बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया. दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 30 जिलों के 43 विकासखंडों में मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में वोटरों की कुल संख्या 46 लाख 83 हजार 736 थी. राज्य चुनाव आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्यों के लिए वोट डाले गए. वहीं 138 जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी वोटिंग कराई गई.

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही. कई मतदान केंद्रों से अंतिम मतदान के आंकड़े अभी नहीं नहीं मिले हैं.

9738 पोलिंग बूथों पर हुई वोटिंग: दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 9 हजार 738 मतदान केंद्र बनाए गए थे. 43 विकासखंडों में बनाए गए 9738 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम थे. किसी भी मतदान केंद्र से किसी भी तरह के हंगामे की खबर नहीं मिली. सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया गया.

Second phase of Panchayat election
बुलेट का जवाब बैलेट से दिया 

कहां पड़े कितने फीसदी वोट

  • मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में कुल 77.47% मतदान हुआ.
  • कांकेर में 67.81% मतदान हुआ.
  • भानुप्रतापपुर 66.17% मतदान हुआ.
  • दुर्गुकोंडल 70.12% मतदान हुआ.
  • कुल प्रतिशत 67.81% मतदान हुआ.
  • धमतरी के कुरुद में 70.12 फीसदी मतदान हुआ.
  • दुर्ग में 87.24 % प्रतिशत हुआ मतदान.
  • बलरामपुर विकासखंड में 83 फीसदी मतदान.
  • रायपुर में 77.6 फीसदी हुआ मतदान.
  • धमतरी के कुरुद में 83 फीसदी हुआ मतदान.

दूसरे चरण में इन विकासखंडों में पड़े वोट

  • विकासखण्ड बिल्हा(बिलासपुर)
  • विकासखण्ड पेण्ड्रा(गौरेला पेण्ड्रा मरवाही)
  • विकासखण्ड लोरमी(मुंगेली)
  • विकासखण्ड नवागढ़(जांजगीर चांपा)
  • विकासखण्ड मालखरौदा(सक्ती)
  • विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा(कोरबा)
  • विकासखण्ड खरसिया और धरमजयगढ़(रायगढ़)
  • विकासखण्ड बिलाईगढ़(सारंगढ़-बिलाईगढ़)
  • विकासखण्ड रामानुजनगर और प्रेमनगर(सूरजपुर)
  • विकासखण्ड बलरामपुर(बलरामपुर)
  • विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट(सरगुजा)
  • विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़(मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)
  • विकासखण्ड जशपुर, मनोरा ,दुलदुला और कुनकुरी(जशपुर)
  • विकासखण्ड धरसींवा एवं तिल्दानेवरा(रायपुर)
  • विकासखण्ड कसडोल(बलौदाबाजार)
  • विकासखण्ड छुरा(गरियाबंद)
  • विकासखण्ड पिथौरा एवं बागबहरा(महासमुन्द)
  • विकासखण्ड कुरूद(धमतरी)
  • विकासखण्ड पाटन(दुर्ग)
  • विकासखण्ड बालोद(बालोद)
  • विकासखण्ड छुरिया(राजनांदगांव)
  • विकासखण्ड खैरागढ़(खैरागढ़ छुईखदान गण्डई)
  • विकासखण्ड मोहला(मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी)
  • विकासखण्ड बोड़ला एवं पण्डरिया(कबीरधाम)
  • विकासखण्ड फरसगांव एवं माकड़ी(कोण्डागांव)
  • विकासखण्ड बस्तर एवं लोहण्डीगुड़ा(बस्तर)
  • विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल(उत्तर बस्तर कांकेर)
  • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला कटेकल्याण
  • विकासखंड छिन्दगढ़(सुकमा)
  • विकाखण्ड भोपालपटनम एवं ऊसूर(बीजापुर जिला)

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में जमकर पड़े वोट: धुर नक्सल प्रभावित कटेकल्याण ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली.पखनाचुआं, बड़ेबेड़मा,बड़े लखापाल,सूरनार,धनीकरका, भूसारास, दुधीरास, एड़पाल,मोखपाल, माहराकरका अंदरूनी क्षेत्रों चिकपाल मारजुम जंगमपाल मतदान केंद्रों में वोटरों का उत्साह देखने लायक रहा. मतदान करने आए ग्रामीणों का कहना था कि वो गांव में बेहतर सुविधाओं के लिए वोट डाल रहे हैं. वोटिंग के लिए कई ग्रामीण तो 15 से लेकर 16 किमी दूर तक का सफर तय कर बूथ तक पहुंचे. ग्रामीणों का कहना था कि आज जो दिक्कत उनको है उनकी आने वाली पीढ़ी को नहीं हो इसके लिए वोट जरुरी है. मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए सीआरपीएफ डीआरजी पुलिस बल सीएफ दंतेश्वरी महिला कमांडो ने भी अपना योगदान दिया.

Second phase of Panchayat election
वोटरों का जोश रहा हाई 
 
महिला वोटरों का दिखा उत्साह: महासमुंद के जनपद पंचायत पिथौरा और बागबाहरा में महिला वोटरों ने बढ़ चढ़कर गांव की सरकार चुनने में अपना योगदान दिया. सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं. बागबाहरा विकासखंड के ग्राम अरंड के मतदान केन्द्र में 75 साल की लीलाबाई साहू ने वोट डाला. ग्राम मोहंदी की 88 साल की बैशाखीन कमार ने भी अपने वोट का इस्तेमाल किया. वोटिंग के लिए पहुंची महिलाओं ने कहा कि गांव की सरकार चुनने का मौका आया है. अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करना उनका हक है.

Second phase of Panchayat election
बीजापुर में वोटरों ने बनाया रिकार्ड 
 
पहाड़ से उतरकर वोट डालने आए लोग: बलरामपुर में करीब 83 फीसदी मतदान हुआ. मतदान को लेकर यहां भी वोटरों में उत्साह देखने को मिला. ग्राम पंचायत खड़िया दामर के आश्रित ग्राम बचवार पहाड़ी पर रहने वाले ग्रामीणों ने भी वोट किया. मतदान के लिए यहां के ग्रामीण करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ी से नीचे उतरे. ग्रामीणों ने बुधुडीह मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

बुजुर्ग मतदाताओं ने डाला वोट: गौरेला पेंड्रा मरवाही में बुजुर्ग और चलने फिरने में असमर्थ महिला वोटर ने भी मतदान किया. बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने महिला को उठाकर बूथत तक पहुंचाया.

दुर्ग में पांच कर्मचारी सस्पेंड: जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया. सभी कर्चमारियों पर चुनाव ड्यूटी में गायब रहने का आरोप है. जिन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है उनसे स्पष्टिकरण भी मांग गया है. अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/%E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A4-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B5-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A4%B0%E0%A4%A3-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A3-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8--77-06-%E0%A4%AB%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C/article-10991

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.