छत्तीसगढ़ बीजेपी के मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, जानिए किसे मिला मौका

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची जारी की है.

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे जबकी पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं. चुनाव अगले महीने में होंगे. पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को राजनांदगांव से तो मीनल चौबे को रायपुर से महापौर पद के लिए टिकट मिला है. अलका बाघमार को दुर्ग से, पूजा विधानी को बिलासपुर से, संजय पांडे को जगदलपुर से और मंजूषा भगत को अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया है. जगदीश रामू रोहरा को धमतरी में महापौर पद के लिए, राम नरेश राय को चिरमिरी से, संजू देवी राजपूत को कोरबा से और जीववर्धन चौहान को रायगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी की लिस्ट जारी होते ही कार्यकर्ता उत्साह में नजर आने लगे हैं. महापौर पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर सभी प्रत्याशियों ने पार्टी का आभार जताया है.

महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान: प्रदेश भाजपा प्रमुख किरण सिंह देव ने संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. महापौर पद का टिकट पाने वाले मधुसूदन यादव राजनांदगांव में पूर्व में पार्षद और महापौर रह चुके हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में वे राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए. इसके बाद पार्टी ने मधुसूदन यादव को 2014 के नगरीय निकाय चुनावों में राजनांदगांव महापौर की सीट के लिए मैदान में उतारा लेकिन वो हार गए. 2018 में वे डोंगरगांव से विधानसभा चुनाव हार गए.

CG Nikay Chunav
बीजेपी की लिस्ट जारी
CG Nikay Chunav
बीजेपी की लिस्ट जारी 

रायपुर से मीनल चौबे मैदान में: रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरी मीनल चौबे नगर निगम में निवर्तमान पार्षद और विपक्ष की नेता हैं. रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरे जीववर्धन चौहान राज्य भाजपा की अनुसूचित जाति इकाई के सचिव हैं. वे रायगढ़ में चाय और पान की दुकान चलाते हैं. 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों वाले 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे.

कैसा रहा है पार्टियों का प्रदर्शन: 2019-2020 में हुए पिछले शहरी निकाय चुनावों में राज्य में तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस को सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद मिले थे. पिछली बार महापौर चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुए थे जिसमें जनता सीधे पार्षदों का चुनाव करती थी और फिर पार्षद महापौर का चुनाव करते थे. प्रत्यक्ष पद्धति को 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने पेश किया था. इस बार विष्णु देव साय सरकार ने पिछली प्रणाली को बहाल कर दिया है जिसके तहत लोग महापौर का चुनाव करने के लिए सीधे मतदान करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिक निगम महापौर पद के उम्मीदवार :

  1. रायपुर (सामान्य, महिला) - मीनल चौबे
  2. दुर्ग (ओबीसी, महिला) - अलका बाघमार
  3. राजनांदगांव (सामान्य, मुक्त) - मधुसूदन यादव
  4. धमतरी (सामान्य, मुक्त) - जगदीश रामू रोहरा
  5. जगदलपुर (सामान्य, मुक्त) - संजय पाण्डेय
  6. रायगढ़ (अजा, मुक्त) - जीवर्धन चौहान
  7. कोरबा (सामान्य, महिला) - संजू देवी राजपूत
  8. बिलासपुर (ओबीसी, मुक्त) - पूजा विधानी
  9. अम्बिकापुर (अजजा, मुक्त) - मंजूषा भगत
  10. चिरमिरी (सामान्य, मुक्त) - राम नरेश राय

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार :

  1. गोबरा-नवापारा ओबीसी (महिला) - ओमकुमारी संजय साहू
  2. तिल्दा-नेवरा ओबीसी (मुक्त) - चंद्रकला वर्मा
  3. आरंग - डॉ. संदीप जैन
  4. मंदिर हसौद अजा (मुक्त) - संदीप जोशी
  5. अभनपुर अजा (मुक्त) - शिवनारायण बघेल
  6. महासमुंद - डॉ. विमल चोपड़ा
  7. बागबाहरा अजा (मुक्त) - शंकर तांडी
  8. सरायपाली सामान्य (महिला) - सरस्वती चंद्र कुमार पटेल
  9. बलौदाबाजार - अशोक जैन
  10. सिमगा - शिवधारी देवांगन
  11. गरियाबंद - रिखीराम यादव
  12. अहिवारा ओबीसी (मुक्त) - नटवर ताम्रकार
  13. कुम्हारी ओबीसी (महिला) - मीना वर्मा
  14. अमलेश्वर - दयानंद सोनकर
  15. बालोद सामान्य (महिला) - प्रतिमा चौधरी
  16. दल्लीराजहरा ओबीसी (मुक्त) - तोरण लाल साहू
  17. बेमेतरा ओबीसी (मुक्त) - विजय सिन्हा
  18. डोंगरगढ़ अजा (मुक्त) - रमन डोंगरे
  19. पंडरिया अजा (महिला) - मंजूला देवी कुरें
  20. तखतपुर सामान्य (महिला) - वंदना बाला सिंह
  21. रतनपुर - लवकुश कश्यप
  22. बोदरी सामान्य (महिला) - देव कुमारी पाण्डेय
  23. पेण्ड्रा - रितेश फरमानिया
  24. गौरेला - मुकेश दुबे
  25. मुंगेली - शैलेश पाठक
  26. लोरमी ओबीसी (मुक्त) - सुजीत वर्मा
  27. जांजगीर-नैला अजा (महिला) - चित्रलेखा गढ़ेवाल
  28. चांपा - प्रदीप नामदेव
  29. अकलतरा अजा (महिला) - शांति भारते
  30. सक्ति - चिराग अग्रवाल
  31. दीपका - राजेन्द्र सिंह राजपूत
  32. कटघोरा ओबीसी (मुक्त) - आत्मा राम पटेल
  33. बांकीमोंगरा सामान्य (महिला) - सोनी कुमारी झा
  34. खरसिया - कमल गर्ग
  35. बलरामपुर अजजा (मुक्त) - लोधी राम एक्का
  36. रामानुजगंज - रमन अग्रवाल
  37. सूरजपुर ओबीसी (महिला) - देवंती साहू
  38. जशपुर नगर अजजा (मुक्त) - अरविन्द भगत
  39. मनेन्द्रगढ़ ओबीसी (महिला) - प्रतिमा यादव
  40. कोंडागांव ओबीसी (मुक्त) - नरपति पटेल
  41. नारायणपुर अजजा (मुक्त) - इन्द्र प्रसाद बघेल
  42. कांकेर - अरुण कौशिक
  43. किरंदुल सामान्य (महिला) - रूबी शैलेन्द्र सिंह
  44. बड़े बचेली ओबीसी (मुक्त) - राजू जैयसवाल
  45. दंतेवाड़ा अजजा (महिला) - पायल गुप्ता
  46. बीजापुर अजजा (महिला) - गीता सोम पुजारी
  47. सुकमा अजजा (मुक्त) - हुंगा मड़कामी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/%E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80--%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BE/article-8585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.