पश्चिमी विक्षोभ पलटेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश कंपाएगी हाड़, जानें क्या है मौसम का हाल

CG

सभी लोग सर्दी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह लंबा होता जा रहा है. मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है.

भारत का मौसम कब बदल जाए यह किसी को नहीं पता. दिसंबर का पहला सप्ताह बीत रहा है और सर्दी का कहीं अता-पता नहीं है. लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कड़ाके की सर्दी पड़े. वहीं, मौसम विभाग भी परेशान है. आज विभाग ने बताया कि ताजे पश्चिमी विक्षोभ के जल्द आने की संभावना है. इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी और मैदानी भागों में मौसम बदलेगा. इसके साथ-साथ विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सर्दी का इंतजार अब और ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है. विभाग ने बताया कि सुबह और रात में ठीक-ठाक सर्दी पड़ रही है. जल्दी ही दिन का तापमान भी गिरेगा और पछुआ हवाओं के चलने का असर भी दिखाई देगा. आईएमडी ने आशंका जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ आज शनिवार रात तक जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा. इससे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी होगी. इसके साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. पछुआ हवाओं के चलने से मैदान भागों में पारा तेजी से गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी.

पंजाब-हरियाणा में क्या रहा तापमान
विभाग की मानें तो यहां टेम्परेचर काफी गिर गया है. ऐसा मौसम कुछ दिनों तक बना रहेगा. वहीं राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि यहां का तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है.

कोहरे को लेकर किया आगाह
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा. दिल्ली में धुंध के चलते यह काफी दिक्कत देगा. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में यह काफी घना होगा. पछुआ हवाओं के चलते लोग ठिठुरेंगे. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम काफी खुशनुमा होगा. जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पर्यटक पहुंच भी रहे हैं. कश्मीर घाटी की बात करें तो यहां पहली बार अच्छी खासी बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, पहलगाम, गुलमर्ग हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पीती में यही हाल रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पश्चिमी विक्षोभ पलटेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश कंपाएगी हाड़, जानें क्या है मौसम का हाल

CG

भारत का मौसम कब बदल जाए यह किसी को नहीं पता. दिसंबर का पहला सप्ताह बीत रहा है और सर्दी का कहीं अता-पता नहीं है. लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कड़ाके की सर्दी पड़े. वहीं, मौसम विभाग भी परेशान है. आज विभाग ने बताया कि ताजे पश्चिमी विक्षोभ के जल्द आने की संभावना है. इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी और मैदानी भागों में मौसम बदलेगा. इसके साथ-साथ विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सर्दी का इंतजार अब और ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है. विभाग ने बताया कि सुबह और रात में ठीक-ठाक सर्दी पड़ रही है. जल्दी ही दिन का तापमान भी गिरेगा और पछुआ हवाओं के चलने का असर भी दिखाई देगा. आईएमडी ने आशंका जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ आज शनिवार रात तक जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा. इससे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी होगी. इसके साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. पछुआ हवाओं के चलने से मैदान भागों में पारा तेजी से गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी.

पंजाब-हरियाणा में क्या रहा तापमान
विभाग की मानें तो यहां टेम्परेचर काफी गिर गया है. ऐसा मौसम कुछ दिनों तक बना रहेगा. वहीं राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि यहां का तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है.

कोहरे को लेकर किया आगाह
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा. दिल्ली में धुंध के चलते यह काफी दिक्कत देगा. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में यह काफी घना होगा. पछुआ हवाओं के चलते लोग ठिठुरेंगे. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम काफी खुशनुमा होगा. जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पर्यटक पहुंच भी रहे हैं. कश्मीर घाटी की बात करें तो यहां पहली बार अच्छी खासी बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, पहलगाम, गुलमर्ग हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पीती में यही हाल रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%8B%E0%A4%AD-%E0%A4%AA%E0%A4%B2%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE--%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC--%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B2/article-4897

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.