बस्तर में नक्सलवाद ले रहा आखिरी सांसें, बजट सत्र में राज्यपाल

Bastar, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें ले रहा है.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को कहा कि राज्य में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. सरकार इस खतरे को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों के एक्शन और एरिया डोमिनेशन से बस्तर में नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा है.

"31 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म": राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में प्रभावी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश को हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई है. इसके अनुरूप लगातार कार्रवाई की जा रही है.नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अंतिम सांसें ले रहा है.

14 महीने में 300 नक्सली ढेर: राज्यपाल ने कहा कि पिछले 14 महीनों में 300 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं, 972 ने आत्मसमर्पण किया है और 1,180 को गिरफ्तार किया गया है. सरेंडर नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15,000 मकान स्वीकृत किए गए हैं.

नक्सल प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण: डेका ने कहा कि सुरक्षा के इस नए माहौल में बस्तर संभाग के सात जिले - कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में विकास की रोशनी तेजी से फैल रही है. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण किया गया. सुकमा के पेंटाचिमाली, केरलापेंडा, दुलेड़, सुन्नम गुडा और पुवर्ती जैसे गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान हुआ.

राज्यपाल ने कहा कि सुकमा के चिंतागुफा सशस्त्र केंद्र में इलाज की सुविधा ग्रामीणों को मिल रही है. दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में 19 साल बाद स्वास्थ्य केंद्र फिर से खोला गया है.

बस्तर में तेजी से विकास हो रहा है. यहां नियाद नेल्लनार (आपका अच्छा गांव)के तहत राज्य सरकार सुरक्षा शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में 17 विभागों की 52 योजनाओं और 31 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है.

बस्तर ओलंपिक का आयोजन: राज्यपाल ने कहा कि बस्तर शांति की वापसी का जश्न मना रहा है. राज्य सरकार ने लोगों में उत्साह भरने और खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए 'बस्तर ओलंपिक' का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 1.65 लाख लोगों ने भाग लिया, जिनमें माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों से जुड़े लोग, माओवादी हिंसा के कारण विकलांग हुए लोग और आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी शामिल थे. डेका ने कहा कि बस्तर ओलंपिक के बाद राज्य सरकार नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन का आयोजन करेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर में नक्सलवाद ले रहा आखिरी सांसें, बजट सत्र में राज्यपाल

Bastar, CG

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को कहा कि राज्य में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. सरकार इस खतरे को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों के एक्शन और एरिया डोमिनेशन से बस्तर में नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा है.

"31 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म": राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में प्रभावी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश को हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई है. इसके अनुरूप लगातार कार्रवाई की जा रही है.नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अंतिम सांसें ले रहा है.

14 महीने में 300 नक्सली ढेर: राज्यपाल ने कहा कि पिछले 14 महीनों में 300 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं, 972 ने आत्मसमर्पण किया है और 1,180 को गिरफ्तार किया गया है. सरेंडर नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15,000 मकान स्वीकृत किए गए हैं.

नक्सल प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण: डेका ने कहा कि सुरक्षा के इस नए माहौल में बस्तर संभाग के सात जिले - कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में विकास की रोशनी तेजी से फैल रही है. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण किया गया. सुकमा के पेंटाचिमाली, केरलापेंडा, दुलेड़, सुन्नम गुडा और पुवर्ती जैसे गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान हुआ.

राज्यपाल ने कहा कि सुकमा के चिंतागुफा सशस्त्र केंद्र में इलाज की सुविधा ग्रामीणों को मिल रही है. दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में 19 साल बाद स्वास्थ्य केंद्र फिर से खोला गया है.

बस्तर में तेजी से विकास हो रहा है. यहां नियाद नेल्लनार (आपका अच्छा गांव)के तहत राज्य सरकार सुरक्षा शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में 17 विभागों की 52 योजनाओं और 31 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है.

बस्तर ओलंपिक का आयोजन: राज्यपाल ने कहा कि बस्तर शांति की वापसी का जश्न मना रहा है. राज्य सरकार ने लोगों में उत्साह भरने और खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए 'बस्तर ओलंपिक' का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 1.65 लाख लोगों ने भाग लिया, जिनमें माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों से जुड़े लोग, माओवादी हिंसा के कारण विकलांग हुए लोग और आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी शामिल थे. डेका ने कहा कि बस्तर ओलंपिक के बाद राज्य सरकार नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन का आयोजन करेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%82--%E0%A4%AC%E0%A4%9C%E0%A4%9F-%E0%A4%B8%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2/article-11464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.