महाशिवरात्रि पूजा में शिवालय पर मधुमक्खियों का हमला, 10 श्रद्धालु घायल, एक गंभीर

Dhamtari, CG

महाशिवरात्रि पर धमतरी में मधुमक्खियों के हमले में शिवभक्त घायल हो गए हैं.

धमतरी में महाशिवरात्रि के दिन एक शिवालय के प्रांगण में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस अटैक में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना धमतरी के भखारा शिव मंदिर की है. यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. भक्त दूर दूर से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए पहुंच थे. शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ थी. इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

शिव मंदिर में मची अफरा तफरी: इस घटना के बाद शिव मंदिर में अफरा तफरी मच गई. घटना के बारे में स्थानीय निवासी बैगा हरीश ने ईटीवी भारत को बताया कि भखारा मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब आया था. यह मंदिर डुमराही तालाब के पास स्थापित है. कुछ देर में यहां हजारों मधुमक्खियां पहुंच गई और शिवजी की आराधना में लीन लोगों पर हमला कर दिया.

अचानक घटी इस घटना में भक्त इधर उधर भागने लगे. तब तक मधुमक्खियों ने 10 श्रद्धालुओं को घायल कर दिया. इस हमले में एक शख्स बुरी तरह घायल हुआ है. वह पेशे से डॉक्टर हैं. उनका नाम अभिजीत जैन है. कुछ महिलाएं और छात्र भी घायल हुए हैं- बैगा हरीश, स्थानीय निवासी

घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी: इस घटना में घायल लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर अभिजीत जैन के पिता ललित जैन ने बताया है कि उनके बेटे को मधुमक्खियों ने 15 डंक मारे हैं. अभी वह आईसीयू में भर्ती है. बाकी 9 श्रद्धालुओं को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. अभी भी ये श्रद्धालु घायल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाशिवरात्रि पूजा में शिवालय पर मधुमक्खियों का हमला, 10 श्रद्धालु घायल, एक गंभीर

Dhamtari, CG

धमतरी में महाशिवरात्रि के दिन एक शिवालय के प्रांगण में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस अटैक में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना धमतरी के भखारा शिव मंदिर की है. यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. भक्त दूर दूर से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए पहुंच थे. शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ थी. इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

शिव मंदिर में मची अफरा तफरी: इस घटना के बाद शिव मंदिर में अफरा तफरी मच गई. घटना के बारे में स्थानीय निवासी बैगा हरीश ने ईटीवी भारत को बताया कि भखारा मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब आया था. यह मंदिर डुमराही तालाब के पास स्थापित है. कुछ देर में यहां हजारों मधुमक्खियां पहुंच गई और शिवजी की आराधना में लीन लोगों पर हमला कर दिया.

अचानक घटी इस घटना में भक्त इधर उधर भागने लगे. तब तक मधुमक्खियों ने 10 श्रद्धालुओं को घायल कर दिया. इस हमले में एक शख्स बुरी तरह घायल हुआ है. वह पेशे से डॉक्टर हैं. उनका नाम अभिजीत जैन है. कुछ महिलाएं और छात्र भी घायल हुए हैं- बैगा हरीश, स्थानीय निवासी

घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी: इस घटना में घायल लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर अभिजीत जैन के पिता ललित जैन ने बताया है कि उनके बेटे को मधुमक्खियों ने 15 डंक मारे हैं. अभी वह आईसीयू में भर्ती है. बाकी 9 श्रद्धालुओं को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. अभी भी ये श्रद्धालु घायल हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/10-devotees-injured-bees-on-the-pagoda-in-mahashivaratri-puja/article-11785

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.