रायपुर में पकड़े गए 10 अवैध बांग्लादेशी वापस भेजे जाएंगे, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पकड़े गए 10 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को अब उनके देश वापस भेजा जाएगा।

 केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सभी को इसी सप्ताह बीएसएफ के हवाले किया जाएगा, जो उन्हें सुरक्षित उनके देश में पहुंचाएगी।

हावड़ा होते हुए बॉर्डर तक भेजने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार सभी अवैध नागरिकों को ट्रेन के ज़रिए पहले हावड़ा और फिर असम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें बीएसएफ को सौंपा जाएगा। हालांकि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें सड़क मार्ग से भेजने पर भी विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय प्रशासन और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।

सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ले जाएगी बॉर्डर

इन बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की जिम्मेदारी सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन को दी गई है। उनकी अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम इन्हें पश्चिम बंगाल या असम के भारत-बांग्लादेश बॉर्डर तक ले जाएगी, जहां से बीएसएफ उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे थे रायपुर में

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पकड़े गए इन बांग्लादेशियों के पास से सरकारी दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इन्हें बिना वैध अनुमति के भारत में रहना पाया गया। रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ में भी ऐसे ही मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

जिन पर केस लंबित हैं, उन्हें नहीं भेजा जाएगा

हालांकि जिन बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें फिलहाल वापस नहीं भेजा जाएगा। उनकी कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद ही निर्वासन की प्रक्रिया की जाएगी। रायपुर में 6 ऐसे बांग्लादेशियों पर केस दर्ज है, जिनमें एक दंपती, उनकी नाबालिग बेटी और तीन भाई शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

यह छत्तीसगढ़ में अवैध विदेशी नागरिकों पर पहली संगठित कार्रवाई है। राज्य सरकार और केंद्र के समन्वय से यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। संबंधित जिला पुलिस प्रशासन, बीएसएफ और बांग्लादेश दूतावास के बीच लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में पकड़े गए 10 अवैध बांग्लादेशी वापस भेजे जाएंगे, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Raipur, CG

 केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सभी को इसी सप्ताह बीएसएफ के हवाले किया जाएगा, जो उन्हें सुरक्षित उनके देश में पहुंचाएगी।

हावड़ा होते हुए बॉर्डर तक भेजने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार सभी अवैध नागरिकों को ट्रेन के ज़रिए पहले हावड़ा और फिर असम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें बीएसएफ को सौंपा जाएगा। हालांकि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें सड़क मार्ग से भेजने पर भी विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय प्रशासन और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।

सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ले जाएगी बॉर्डर

इन बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की जिम्मेदारी सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन को दी गई है। उनकी अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम इन्हें पश्चिम बंगाल या असम के भारत-बांग्लादेश बॉर्डर तक ले जाएगी, जहां से बीएसएफ उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे थे रायपुर में

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पकड़े गए इन बांग्लादेशियों के पास से सरकारी दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इन्हें बिना वैध अनुमति के भारत में रहना पाया गया। रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ में भी ऐसे ही मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

जिन पर केस लंबित हैं, उन्हें नहीं भेजा जाएगा

हालांकि जिन बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें फिलहाल वापस नहीं भेजा जाएगा। उनकी कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद ही निर्वासन की प्रक्रिया की जाएगी। रायपुर में 6 ऐसे बांग्लादेशियों पर केस दर्ज है, जिनमें एक दंपती, उनकी नाबालिग बेटी और तीन भाई शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

यह छत्तीसगढ़ में अवैध विदेशी नागरिकों पर पहली संगठित कार्रवाई है। राज्य सरकार और केंद्र के समन्वय से यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। संबंधित जिला पुलिस प्रशासन, बीएसएफ और बांग्लादेश दूतावास के बीच लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/10-illegal-bangladeshi-caught-in-raipur-will-be-sent-back/article-27668

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.