गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी बालकृष्ण भी मारा गया

Gariyaband, CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सबसे बड़ा नक्सली मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया, जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था।

मैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मटाल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा कमांडो बटालियन, एसटीएफ और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। अचानक नक्सलियों के साथ आमने-सामने की गोलीबारी शुरू हो गई। मौके पर आईईडी लगे होने का भी खतरा बना रहा, इसलिए रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सका।

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। इससे पहले चलपती के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन में उसकी जिम्मेदारी बढ़ गई थी। बालकृष्ण करीब 25 वर्षों से सुरक्षाबलों की निगाहों से बचता रहा। उसके स्वास्थ्य की हालत भी खराब थी – शुगर की बीमारी से जूझते हुए वह दो लाठी के सहारे चलता था।

पुलिस को बालकृष्ण तक पहुंचने में उसके गार्ड कैलाश की सरेंडर से मदद मिली। कैलाश ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जिससे बालकृष्ण का ठिकाना पता चला। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मैनपुर के जंगल में ताबड़तोड़ ऑपरेशन चलाकर बालकृष्ण समेत कुल 10 नक्सलियों को ढेर किया।

इससे पहले इसी साल जनवरी में गरियाबंद में 80 घंटे की कड़ी कार्रवाई में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें चलपति जैसे कुख्यात सदस्य भी शामिल थे। ये घटनाएं राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को नक्सली गतिविधियों से मुक्त किया जा सके।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Sep 2025 By दैनिक जागरण

गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी बालकृष्ण भी मारा गया

Gariyaband, CG

मैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मटाल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा कमांडो बटालियन, एसटीएफ और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। अचानक नक्सलियों के साथ आमने-सामने की गोलीबारी शुरू हो गई। मौके पर आईईडी लगे होने का भी खतरा बना रहा, इसलिए रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सका।

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। इससे पहले चलपती के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन में उसकी जिम्मेदारी बढ़ गई थी। बालकृष्ण करीब 25 वर्षों से सुरक्षाबलों की निगाहों से बचता रहा। उसके स्वास्थ्य की हालत भी खराब थी – शुगर की बीमारी से जूझते हुए वह दो लाठी के सहारे चलता था।

पुलिस को बालकृष्ण तक पहुंचने में उसके गार्ड कैलाश की सरेंडर से मदद मिली। कैलाश ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जिससे बालकृष्ण का ठिकाना पता चला। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मैनपुर के जंगल में ताबड़तोड़ ऑपरेशन चलाकर बालकृष्ण समेत कुल 10 नक्सलियों को ढेर किया।

इससे पहले इसी साल जनवरी में गरियाबंद में 80 घंटे की कड़ी कार्रवाई में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें चलपति जैसे कुख्यात सदस्य भी शामिल थे। ये घटनाएं राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को नक्सली गतिविधियों से मुक्त किया जा सके।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/10-naxalite-heaped-in-gariaband-also-killed-balakrishna-worth-1/article-32942

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.