- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सुशासन तिहार में रायपुर जिला नंबर वन: सभी 3583 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत समाधान
सुशासन तिहार में रायपुर जिला नंबर वन: सभी 3583 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत समाधान
Raipur, cg
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 में रायपुर जिला एक बार फिर प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण बनकर सामने आया है।
रायपुर नगर निगम के जोन 2 के शहीद स्मारक भवन में आयोजित समाधान शिविर में कुल 3583 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 3420 मांगें और 163 शिकायतें शामिल थीं। जिला प्रशासन ने इन सभी आवेदनों का 100 प्रतिशत समाधान कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
समाधान शिविर में विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित नगर निगम आयुक्त व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के पहले चरण में जोन 2 के अंतर्गत 7 वार्डों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें मौके पर ही हल किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने बताया जनसरोकार से जुड़ा कार्यक्रम
विधायक पुरंदर मिश्रा ने शिविर के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित यह तिहार आम नागरिकों के लिए राहत लेकर आया है। वहीं महापौर मीनल चौबे ने इसे सरकार की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भी इसे आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल बताया।
3 लाख से अधिक आवेदन हुए दर्ज
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सुशासन तिहार ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की सोच को साकार करता है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के अलग-अलग वार्डों से अब तक करीब 3 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समाधान लगातार किया जा रहा है। रायपुर जिला राज्यभर में आवेदनों के समाधान के मामले में प्रथम स्थान पर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए