पेंड्रा में अमित जोगी समेत 1173 समर्थक गिरफ्तार: बिना अनुमति अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद

Pendra, CG

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापना को लेकर छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में बुधवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी अपने 1173 समर्थकों के साथ ज्योतिपुर चौक पर अजीत जोगी की मूर्ति स्थापित करने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धारा 172 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि कुछ देर बाद मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।

 अनुमति नहीं होने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि मूर्ति स्थापना के लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इसी कारण पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया और स्थिति नियंत्रण में लाई गई। सभी गिरफ्तार लोगों को लाल बंगला स्थित अस्थायी जेल में रखा गया था।

 अमित जोगी का आरोप: “अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाऊंगा”

गिरफ्तारी के दौरान अमित जोगी ने कहा कि वह कोई अवैध कार्य नहीं कर रहे थे। "जमीन मेरी है, मूर्ति मेरे पिता की है। शासन ने जनभावनाओं के खिलाफ जाकर प्रतिमा को हटाया, जिसे हमने फिर स्थापित करने की कोशिश की। अगर जरूरत पड़ी तो मैं न्यायालय तक जाऊंगा," उन्होंने कहा।

 "RSS अब राक्षस समाज संघ हो गई है"

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम का मास्टरमाइंड जिले के आरएसएस प्रमुख का बेटा है, जिसका सीसीटीवी फुटेज में नाम सामने आया है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "RSS अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं बल्कि राक्षस समाज भक्षक संघ बन गई है।"

 मूर्ति को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। एक माह पहले भी उसी प्रतिमा को रात के समय क्रेन से हटाया गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। उस समय भी अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

 कोर्ट जाने की तैयारी, अंबेडकर स्मारक से लेंगे आशीर्वाद

अमित जोगी ने कहा कि अगर मूर्ति को न्याय दिलाने के लिए उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, तो वे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले नागपुर में बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक पर जाकर आशीर्वाद लेंगे, फिर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पेंड्रा में अमित जोगी समेत 1173 समर्थक गिरफ्तार: बिना अनुमति अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद

Pendra, CG

हालांकि कुछ देर बाद मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।

 अनुमति नहीं होने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि मूर्ति स्थापना के लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इसी कारण पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया और स्थिति नियंत्रण में लाई गई। सभी गिरफ्तार लोगों को लाल बंगला स्थित अस्थायी जेल में रखा गया था।

 अमित जोगी का आरोप: “अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाऊंगा”

गिरफ्तारी के दौरान अमित जोगी ने कहा कि वह कोई अवैध कार्य नहीं कर रहे थे। "जमीन मेरी है, मूर्ति मेरे पिता की है। शासन ने जनभावनाओं के खिलाफ जाकर प्रतिमा को हटाया, जिसे हमने फिर स्थापित करने की कोशिश की। अगर जरूरत पड़ी तो मैं न्यायालय तक जाऊंगा," उन्होंने कहा।

 "RSS अब राक्षस समाज संघ हो गई है"

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम का मास्टरमाइंड जिले के आरएसएस प्रमुख का बेटा है, जिसका सीसीटीवी फुटेज में नाम सामने आया है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "RSS अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं बल्कि राक्षस समाज भक्षक संघ बन गई है।"

 मूर्ति को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। एक माह पहले भी उसी प्रतिमा को रात के समय क्रेन से हटाया गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। उस समय भी अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

 कोर्ट जाने की तैयारी, अंबेडकर स्मारक से लेंगे आशीर्वाद

अमित जोगी ने कहा कि अगर मूर्ति को न्याय दिलाने के लिए उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, तो वे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले नागपुर में बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक पर जाकर आशीर्वाद लेंगे, फिर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/1173-supporters-including-amit-jogi-arrested-in-pendra-dispute-over/article-25524

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.