दुर्ग-भिलाई में फर्जी कंपनियों से 12 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में एक पति-पत्नी जोड़ी ने शेयर बाजार में निवेश कर पैसे डबल करने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करीब 12 करोड़ रुपए ठगे।

 आरोपी पति ने दो फर्जी कंपनियां बनाई, जिनमें पत्नी को डायरेक्टर बनाया। निवेशकों को 40% तक मुनाफे का लालच देकर पैसा लगवाया गया। इसके लिए कुछ कंसल्टेंटों को कमीशन पर रखा गया।

शुरुआत के कुछ महीनों में निवेशकों को मुनाफा देकर भरोसा जीतने के बाद लोग इनके जाल में फंस गए। ठगी की रकम से आरोपी आलीशान जिंदगी जी रहे थे। मामले का मास्टरमाइंड स्नेहांशु नामदेव और उनकी पत्नी डाली नामदेव हैं। पुलिस ने शनिवार को पति-पत्नी समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लैपटॉप और अन्य कीमती सामान जब्त किए गए हैं।

ठगी का जाल कैसे बिछाया गया
स्नेहांशु (37) और डाली (35) ने पहले 2 फर्जी कंपनियां बनाई – “निशा बिजनेस कंसल्टेंट प्रा. लि.” और “यूनीक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन”। दोनों कंपनियों का न तो SEBI और न ही RBI से कोई पंजीयन था, फिर भी इन्हें शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट फर्म के रूप में प्रचारित किया गया। बड़े-बड़े बोर्ड, आकर्षक विजिटिंग कार्ड और मार्केटिंग के जरिए निवेशकों को भरोसा दिलाया गया।

20-40% मुनाफे का झांसा
आरोपियों ने दावा किया कि उनके जरिए निवेश करने पर हर महीने 20 से 40% तक मुनाफा मिलेगा और एक साल में रकम दोगुनी हो जाएगी। नए निवेशकों को जोड़ने के लिए कंसल्टेंट रखे गए, जिन्हें 10-15% तक कमीशन दिया गया। शुरुआती महीनों में कुछ निवेशकों को वादा अनुसार मुनाफा दिया गया, जिससे लोग फंसते रहे।

नकली दस्तावेज और हाईटेक तकनीक
आरोपी मिरर इमेज तकनीक से फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट की रिपोर्ट बनाकर वॉट्सऐप पर भेजते थे, जिससे निवेशकों को यह यकीन होता कि पैसा लगातार बढ़ रहा है। जैसे ही रकम बड़ी हुई, आरोपियों ने भुगतान रोक दिया और फरार हो गए।

आलीशान जिंदगी और जब्त की गई संपत्ति
ठगी की रकम से आरोपी आलीशान जीवन जी रहे थे। पुलिस ने उनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • हार्ले डेविडसन बाइक

  • टाटा कर्व कार और अन्य वाहन

  • सोने-चांदी के जेवर

  • महंगे मोबाइल (Vertu सहित)

  • फ्लैट खरीद के दस्तावेज

  • नगदी और कंप्यूटर-लैपटॉप

  • बैंक पासबुक, चेकबुक और लेन-देन रजिस्टर

खुलासा और गिरफ्तारी
स्मृति नगर निवासी करण शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अब तक लगभग 10-12 करोड़ रुपए की ठगी का पता चला है। पुलिस का अनुमान है कि वास्तविक रकम इससे ज्यादा हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों में स्नेहांशु और डाली नामदेव के अलावा निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे और शुभम गुप्ता शामिल हैं।

एएसपी दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले में और भी शिकार सामने आ सकते हैं।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/12-crore-cheated-husband-and-wife-arrested-from-fake-companies/article-33665

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.