- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तेलंगाना में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 26 लाख के इनामी माओवादी ने भी डाला हथियार
तेलंगाना में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 26 लाख के इनामी माओवादी ने भी डाला हथियार
Bilaspur, CG
तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में शुक्रवार को पुलिस के समक्ष 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 26 लाख के इनामी एक माओवादी के साथ चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। इस बड़ी सफलता को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर एक निर्णायक प्रहार माना जा रहा है।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 2 डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM), 4 एरिया कमेटी मेंबर (ACM), 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिया सदस्य और 2 RPC (रेवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल) सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन नक्सलियों ने हथियार छोड़ने के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा को कारण बताया। इसके अलावा पुलिस के सघन ऑपरेशन और लगातार दबाव से नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है।
बता दें कि तेलंगाना में अब तक कुल 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो राज्य सरकार और पुलिस की रणनीतिक कामयाबी को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा और पुनर्वास का आश्वासन भी दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए