नक्सलगढ़ में 12 नए सुरक्षा कैंप स्थापित, आंध्रप्रदेश की सीमा पर अब मोर्चा तैयार

Sukma, CG

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.इसमें सुरक्षा कैंप का बड़ा योगदान है. बस्तर में 12 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं.

बस्तर में काबिज नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद लगातार नक्सली मोर्चे पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. एक तरफ नक्सलियों को घेरकर जवान उनका खात्मा कर रहे हैं.वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंप लगाकर नक्सलियों को दोबारा उन इलाकों में पैर जमाने से रोका जा रहा है. इसी कड़ी में 2 अप्रैल को जवानों ने सुकमा जिले में नए सुरक्षाकैम्प की स्थापना की है.

नए सुरक्षा कैंप से होगा फायदा : सुकमा एसपी के मुताबिक नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सुकमा जिले एवं आंध्रप्रदेश राज्य के सीमावर्ती इलाके कोंटा- गोलापल्ली मार्ग के उसकावाया में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना की गई है. इस कैम्प के स्थापना के बाद अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आएगी. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं सड़क, पुल पुलिया, निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, PDS दुकानें, अच्छी शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा.

वर्ष 2024 से अबतक सुकमा जिले में ‘‘नियद नेल्लानार’’ योजना अन्तर्गत कुल 12 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम व उसकावाया नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है.जिससे नक्सलवाद को समेटने में मदद मिल रही है- किरण चव्हाण,एसपी

आपको बता दें कि लगातार नवीन कैम्प स्थापित होने से पुलिस का प्रभाव अंदरूनी इलाकों में बढ़ा है. जिसके कारण कई नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा को छोड़कर हथियार डाल दिए हैं.अब तक 376 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. वहीं इस साल 48 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया गया है. जबकि 351 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नक्सलगढ़ में 12 नए सुरक्षा कैंप स्थापित, आंध्रप्रदेश की सीमा पर अब मोर्चा तैयार

Sukma, CG

बस्तर में काबिज नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद लगातार नक्सली मोर्चे पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. एक तरफ नक्सलियों को घेरकर जवान उनका खात्मा कर रहे हैं.वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंप लगाकर नक्सलियों को दोबारा उन इलाकों में पैर जमाने से रोका जा रहा है. इसी कड़ी में 2 अप्रैल को जवानों ने सुकमा जिले में नए सुरक्षाकैम्प की स्थापना की है.

नए सुरक्षा कैंप से होगा फायदा : सुकमा एसपी के मुताबिक नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सुकमा जिले एवं आंध्रप्रदेश राज्य के सीमावर्ती इलाके कोंटा- गोलापल्ली मार्ग के उसकावाया में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना की गई है. इस कैम्प के स्थापना के बाद अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आएगी. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं सड़क, पुल पुलिया, निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, PDS दुकानें, अच्छी शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा.

वर्ष 2024 से अबतक सुकमा जिले में ‘‘नियद नेल्लानार’’ योजना अन्तर्गत कुल 12 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम व उसकावाया नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है.जिससे नक्सलवाद को समेटने में मदद मिल रही है- किरण चव्हाण,एसपी

आपको बता दें कि लगातार नवीन कैम्प स्थापित होने से पुलिस का प्रभाव अंदरूनी इलाकों में बढ़ा है. जिसके कारण कई नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा को छोड़कर हथियार डाल दिए हैं.अब तक 376 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. वहीं इस साल 48 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया गया है. जबकि 351 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/12-new-security-camps-set-up-in-naxalgarh-now-a/article-16473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.