12 वर्षीय छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में दिया नवजात को जन्म, मां के साथ मिलकर टॉयलेट में फेंका; मौत

Dantewada, CG

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया और मां के साथ मिलकर उसे बाथरूम की इंडियन टॉयलेट सीट में फेंक दिया, जिससे शिशु की पानी में डूबकर मौत हो गई।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर 13 जून को उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज के दौरान बच्ची को तेज पेट दर्द हुआ, जिसके बाद मां उसे अस्पताल के बाथरूम में ले गई, जहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां-बेटी ने शिशु को बाथरूम सीट में डाल दिया और चुपचाप निकल गईं। पूरी घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

शव देखकर चौंक गए मरीज

बाद में जब कुछ मरीज टॉयलेट गए तो उन्होंने टॉयलेट सीट में फंसे शिशु का शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। सूचना पर मेडिकल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बाहर निकाला गया।

8-9 महीने का था नवजात

CMHO डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि मृत शिशु की उम्र लगभग 8 से 9 महीने प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और DNA जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। छात्रा फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

SP गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। पुलिस यह जांच कर रही है कि 12 साल की बच्ची गर्भवती कैसे हुई, उसके साथ कब और कहां यौन शोषण हुआ, और दोषी कौन है। मामले की गहन जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

12 वर्षीय छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में दिया नवजात को जन्म, मां के साथ मिलकर टॉयलेट में फेंका; मौत

Dantewada, CG

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर 13 जून को उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज के दौरान बच्ची को तेज पेट दर्द हुआ, जिसके बाद मां उसे अस्पताल के बाथरूम में ले गई, जहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां-बेटी ने शिशु को बाथरूम सीट में डाल दिया और चुपचाप निकल गईं। पूरी घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

शव देखकर चौंक गए मरीज

बाद में जब कुछ मरीज टॉयलेट गए तो उन्होंने टॉयलेट सीट में फंसे शिशु का शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। सूचना पर मेडिकल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बाहर निकाला गया।

8-9 महीने का था नवजात

CMHO डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि मृत शिशु की उम्र लगभग 8 से 9 महीने प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और DNA जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। छात्रा फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

SP गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। पुलिस यह जांच कर रही है कि 12 साल की बच्ची गर्भवती कैसे हुई, उसके साथ कब और कहां यौन शोषण हुआ, और दोषी कौन है। मामले की गहन जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/12-year-old-student-gave-a-newborn-to-a-newborn/article-24329

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.