छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा

JAGRAN DESK

नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने खास इंतजाम किए हैं.

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है. सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है. परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे. वही 3 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से कुल 3,28,450 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं. बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई है. गोपनील सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है.

12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2397 केंद्र: बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2397 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्र में विषय से संबंधित शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा. दसवीं की परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वही उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा गलत रोल नंबर या फिर गलत विषय लिखा जाता है तो उसका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा. साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी: जिला शिक्षा विभाग ने जिले में शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए ख़ास इंतजाम किए गए हैं. जिले में 12वीं के 10 हजार 442 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिले में 19 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं.

दुर्ग में परीक्षा के पुख्ता इंतजाम: जिले के 135 परीक्षा केंद्रों में कक्षा 10वीं के 17,131 और कक्षा 12वीं के 12,229 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि ''परीक्षा के संचालन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा की सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है''.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है. सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है. परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे. वही 3 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से कुल 3,28,450 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं. बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई है. गोपनील सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है.

12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2397 केंद्र: बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2397 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्र में विषय से संबंधित शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा. दसवीं की परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वही उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा गलत रोल नंबर या फिर गलत विषय लिखा जाता है तो उसका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा. साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी: जिला शिक्षा विभाग ने जिले में शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए ख़ास इंतजाम किए गए हैं. जिले में 12वीं के 10 हजार 442 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिले में 19 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं.

दुर्ग में परीक्षा के पुख्ता इंतजाम: जिले के 135 परीक्षा केंद्रों में कक्षा 10वीं के 17,131 और कक्षा 12वीं के 12,229 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि ''परीक्षा के संचालन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा की सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है''.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/12th-board-exam-in-chhattisgarh-from-today-to-3-march/article-12178

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.