- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 13 फीट लंबा किंग कोबरा कोरबा में फुफकारता मिला: डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद थैले में भरकर जंगल में...
13 फीट लंबा किंग कोबरा कोरबा में फुफकारता मिला: डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद थैले में भरकर जंगल में छोड़ा
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पासरखेत गांव में शुक्रवार को 13 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
खेतों के पास फुफकारते हुए इस विशाल सांप को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ा गया।
रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा ने कई बार आक्रामक अंदाज दिखाते हुए जोरदार फुफकार भरी, लेकिन टीम ने संयम और तकनीकी दक्षता से उसे नियंत्रित किया। इसके बाद सांप को थैले में भरकर सुरक्षित रूप से जंगल के गहरे हिस्से में छोड़ा गया।
रेस्क्यू टीम में जितेंद्र सारथी, एम. सूरज, सिद्धांत जैन और बबलू मारवा शामिल थे। यह अभियान डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देशन में और एसडीओ आशीष खेलवार व सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।
ग्रामीणों ने इस दुर्लभ सांप को स्थानीय भाषा में ‘पहाड़ी चित्ती’ कहा और इसे अपने क्षेत्र की “धरोहर” बताया। उनका कहना है कि यह सांप गांव के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है और इसका संरक्षण आवश्यक है।
डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि किंग कोबरा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में शामिल है, इसलिए इसे पकड़ना, मारना या नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी वन्यजीव को देखने पर तुरंत वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों की तुलना में सबसे ज्यादा किंग कोबरा पाए जाते हैं। वन विभाग का कहना है कि यह इलाका सांपों के प्राकृतिक आवास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए