बीजापुर में 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और "नियद नेल्लानार" योजना से प्रभावित होकर शुक्रवार को 13 सक्रिय नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें कंपनी नंबर-02 के एक प्रमुख पार्टी सदस्य समेत कई सक्रिय माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली पहले कई बड़ी घटनाओं जैसे फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया बीजापुर में सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, एएसपी यूलेण्डन यार्क, मंयक गुर्जर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई।

सरकार की तरफ से आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को प्रारंभिक सहायता स्वरूप 50-50 हजार रुपए की नकद राशि दी गई है। अधिकारी अब इन्हें पुनर्वास के तहत मुख्यधारा में जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

इस साल सरेंडर का आंकड़ा 241 तक पहुंचा

बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में अब तक 241 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 270 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 126 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

यह आत्मसमर्पण सरकार की नीतियों की सफलता और सुरक्षाबलों की रणनीतिक सक्रियता का प्रमाण है, जिससे धीरे-धीरे नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

Bilaspur, CG

पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली पहले कई बड़ी घटनाओं जैसे फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया बीजापुर में सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, एएसपी यूलेण्डन यार्क, मंयक गुर्जर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई।

सरकार की तरफ से आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को प्रारंभिक सहायता स्वरूप 50-50 हजार रुपए की नकद राशि दी गई है। अधिकारी अब इन्हें पुनर्वास के तहत मुख्यधारा में जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

इस साल सरेंडर का आंकड़ा 241 तक पहुंचा

बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में अब तक 241 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 270 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 126 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

यह आत्मसमर्पण सरकार की नीतियों की सफलता और सुरक्षाबलों की रणनीतिक सक्रियता का प्रमाण है, जिससे धीरे-धीरे नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/13-naxalites-surrendered-in-bijapur-affected-by-governments-rehabilitation-policy/article-25756

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.