छत्तीसगढ़ में 15 दिन में रोके गए 14 बाल विवाह

Raipur, CG

बाल विवाह रोकने भारत में साल 2006 में बाल विवाह निषेध अधिनियम बनाया गया, बावजूद इसके आज भी नाबालिग की शादी कराई जा रही है.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पिछले 15 दिन में कुल 14 बाल विवाह रोके गए. जिससे नाबालिग बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया. प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जिले में बाल विवाह रोकथाम अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

जांजगीर में प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्रवाई: 13 फरवरी 2025 को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अवरीद में एक दिन में 5 बाल विवाह रोके गए. बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची. दूल्हा और दुल्हन की की जन्मतिथि और अंकसूची की जांच की गई. जिसमें उनकी उम्र शादी के लिए निर्धारित आयु से कम मिली. जिसके बाद टीम ने परिजनों और गांव वालों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों की सहमति से विवाह रोका गया. गवाहों के सामने घोषणा पत्र व राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए.

बता दें कि रोकी गई 5 शादियों में 3 विवाह 18, 19 और 21 फरवरी 2025 को प्रस्तावित थे, जबकि दो विवाह दिसंबर 2025 में होने वाले थे. विवाह की तैयारियां शुरू होने से पहले ही प्रशासन की सतर्कता के चलते इन्हें रोक लिया गया. जिससे ना सिर्फ बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ बल्कि परिवारों को आर्थिक क्षति, सामाजिक अपमान और मानसिक तनाव से बचाया जा सका.

बाल विवाह रोकना क्यों जरूरी: महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है. छोटी उम्र में विवाह होने से शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है. लड़कियों में कुपोषण, रक्त की कमी और जटिल प्रसव संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. बच्चों की शिक्षा बाधित होती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने से वंचित रह जाते हैं. घरेलू हिंसा, शोषण और सामाजिक असमानता की संभावना बढ़ जाती है.

अनिता अग्रवाल ने कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को बताने की अपील आम लोगों से की. उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना रोकना प्रशासन और समाज दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है. इस कुप्रथा को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें और बच्चों को एक उज्ज्वल भविष्य दें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में 15 दिन में रोके गए 14 बाल विवाह

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पिछले 15 दिन में कुल 14 बाल विवाह रोके गए. जिससे नाबालिग बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया. प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जिले में बाल विवाह रोकथाम अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

जांजगीर में प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्रवाई: 13 फरवरी 2025 को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अवरीद में एक दिन में 5 बाल विवाह रोके गए. बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची. दूल्हा और दुल्हन की की जन्मतिथि और अंकसूची की जांच की गई. जिसमें उनकी उम्र शादी के लिए निर्धारित आयु से कम मिली. जिसके बाद टीम ने परिजनों और गांव वालों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों की सहमति से विवाह रोका गया. गवाहों के सामने घोषणा पत्र व राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए.

बता दें कि रोकी गई 5 शादियों में 3 विवाह 18, 19 और 21 फरवरी 2025 को प्रस्तावित थे, जबकि दो विवाह दिसंबर 2025 में होने वाले थे. विवाह की तैयारियां शुरू होने से पहले ही प्रशासन की सतर्कता के चलते इन्हें रोक लिया गया. जिससे ना सिर्फ बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ बल्कि परिवारों को आर्थिक क्षति, सामाजिक अपमान और मानसिक तनाव से बचाया जा सका.

बाल विवाह रोकना क्यों जरूरी: महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है. छोटी उम्र में विवाह होने से शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है. लड़कियों में कुपोषण, रक्त की कमी और जटिल प्रसव संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. बच्चों की शिक्षा बाधित होती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने से वंचित रह जाते हैं. घरेलू हिंसा, शोषण और सामाजिक असमानता की संभावना बढ़ जाती है.

अनिता अग्रवाल ने कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को बताने की अपील आम लोगों से की. उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना रोकना प्रशासन और समाज दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है. इस कुप्रथा को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें और बच्चों को एक उज्ज्वल भविष्य दें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/14-child-marriages-stopped-in-chhattisgarh-in-15-days/article-10193

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.