40 घंटे तक चली गरियाबंद मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, सभी के शव लेकर पहुंचे जवान

CG

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। वहीं सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर उजाला से टेलिफोनिक बातचीत में इस आशय की जानकारी दी है। दूसरी ओर 15 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

सबसे बड़ी बात ये है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था।

रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ मंगलवार की शाम तक चली। कुल 40 घंटे तक मुठभेड़ चली। बताया जाता है कि भालू डिग्गी के जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा था। इससे पहले रविवार को गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए  थे, वहीं एक जवान भी घायल हुआ था। 

कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
गरियाबंद मुठभेड़ में एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। 

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती ढेर
गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। इनमें तीन टीम ओडिशा से, दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंची। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती रही। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।

बस्तर से भागकर गरियाबंद पहुंचे नक्सली
बताया जाता है बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से थर्राकर नक्सली सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं। इसलिये वो बस्तर से भागकर गरियाबंद की तरफ आ चुके हैं। इसकी सूचना पर फोर्स की ज्वॉइंट टीम गरियाबंद पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ को अंजाम दिया। पहली बार इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों समेत एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

40 घंटे तक चली गरियाबंद मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, सभी के शव लेकर पहुंचे जवान

CG

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। वहीं सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर उजाला से टेलिफोनिक बातचीत में इस आशय की जानकारी दी है। दूसरी ओर 15 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

सबसे बड़ी बात ये है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था।

रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ मंगलवार की शाम तक चली। कुल 40 घंटे तक मुठभेड़ चली। बताया जाता है कि भालू डिग्गी के जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा था। इससे पहले रविवार को गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए  थे, वहीं एक जवान भी घायल हुआ था। 

कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
गरियाबंद मुठभेड़ में एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। 

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती ढेर
गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। इनमें तीन टीम ओडिशा से, दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंची। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती रही। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।

बस्तर से भागकर गरियाबंद पहुंचे नक्सली
बताया जाता है बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से थर्राकर नक्सली सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं। इसलिये वो बस्तर से भागकर गरियाबंद की तरफ आ चुके हैं। इसकी सूचना पर फोर्स की ज्वॉइंट टीम गरियाबंद पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ को अंजाम दिया। पहली बार इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों समेत एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया। 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/14-naxalites-killed-in-gariaband-encounter-that-lasted-for-40/article-8208

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.