- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव में मनगटा जंगल में जुआं खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, 9.11 लाख का माल जब्त
राजनांदगांव में मनगटा जंगल में जुआं खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, 9.11 लाख का माल जब्त
Rajnandgaon, CG
राजनांदगांव जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मनगटा-बनबघेरा जंगल में छापा मारा। इस छापेमारी में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 15 लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 9 लाख 11 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
थाना सोमनी के प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बसंतपुर के शुभम देवांगन, रामेश्वर यादव, दिनेश यादव, लक्ष्मण साहू, जय प्रकाश, श्यामू सोनकर, गुपेश कुमार, सुनील जांगड़े, उत्तम भारती, मोहम्मद अख्तर, ताजू शेख, खेमचंद साहू, अश्विनी कुमार, सुरेंद्र साहू और दीपक राजपूत शामिल हैं।
पुलिस ने फड़ से 47,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश के पत्ते, 2 कीपैड मोबाइल, 8 एंड्रॉइड मोबाइल और 17 दोपहिया वाहन जब्त किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई थाना सोमनी, थाना कोतवाली, चौकी चिखली और पुलिस लाइन राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे अवैध खेलों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए