मौत से पहले 15 फीट हवा में उछली BJP नेत्री की बेटी, सड़क हादसे का Video आया सामने

Raipur, CG

होली के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ऋचा के तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

देखें VIDEO

कैसे हुआ हादसा?

घटना होली के दिन यानी शुक्रवार 14 मार्च दोपहर करीब 3 बजे की है, जब ऋचा अपने दोस्तों के साथ अंजोरा स्थित एक ढाबे में खाना खाने गई थी। वहां से भिलाई लौटने के दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हवा में उछल गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार 5 बार पलटी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान ऋचा ने बचने के लिए दरवाजा खोलकर कूदने की कोशिश की, लेकिन वह 15 फीट हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी, जिससे उसे सिर पर गंभीर चोट लगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

ऋचा को तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल मयंक यादव (क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव का बेटा, कोहका निवासी), आयुष यादव (25, निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड) और हर्ष यादव (24, कोहका, भिलाई निवासी) का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नियंत्रण खोकर यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शोक व्यक्त करने BJP नेत्री के घर पहुंचे। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया समेत कई नेताओं ने ऋचा को श्रद्धांजलि दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मौत से पहले 15 फीट हवा में उछली BJP नेत्री की बेटी, सड़क हादसे का Video आया सामने

Raipur, CG

होली के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ऋचा के तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

देखें VIDEO

कैसे हुआ हादसा?

घटना होली के दिन यानी शुक्रवार 14 मार्च दोपहर करीब 3 बजे की है, जब ऋचा अपने दोस्तों के साथ अंजोरा स्थित एक ढाबे में खाना खाने गई थी। वहां से भिलाई लौटने के दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हवा में उछल गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार 5 बार पलटी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान ऋचा ने बचने के लिए दरवाजा खोलकर कूदने की कोशिश की, लेकिन वह 15 फीट हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी, जिससे उसे सिर पर गंभीर चोट लगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

ऋचा को तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल मयंक यादव (क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव का बेटा, कोहका निवासी), आयुष यादव (25, निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड) और हर्ष यादव (24, कोहका, भिलाई निवासी) का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नियंत्रण खोकर यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शोक व्यक्त करने BJP नेत्री के घर पहुंचे। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया समेत कई नेताओं ने ऋचा को श्रद्धांजलि दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/15-feet-before-death-the-video-of-bjp-leaders-daughter/article-14207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.